Hanuman Chalisa

राधे के बाद दिशा पटानी की लंबी छलांग, जरूरत है करियर को नई दिशा देने की

Webdunia
मंगलवार, 18 मई 2021 (15:48 IST)
दिशा पाटनी ने कुल जमा 6 हिंदी फिल्में की हैं, एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी (2016), बागी 2 (2018), भारत (2019), मलंग (2020), बागी3 (2020) और राधे (2021)। लेकिन इन 6 फिल्मों से ही उन्होंने बॉलीवुड में ऐसी पहचान बना ली है जिसे बनाने में कई हीरोइनों को 20 फिल्में भी कम पड़ जाती हैं। राधे में वे सलमान खान के अपोजिट नजर आईं। दोनों की उम्र में लंबा फासला है, लेकिन केमिस्ट्री दमदार नजर आईं। सलमान खान जैसे स्टार के सामने भी दिशा ने चुलबुली लड़की का किरदारआत्मविश्वास के साथ निभाया। राधे भले लोगों को पसंद या नापसंद रही हो, लेकिन ‍दिशा का किरदार और उनका अभिनय जरूर पसंद आया। 'सीटीमार' और 'ज़ूम ज़ूम' गाने में उनके किलर मूव्स ने फैंस का दिल जीत लिया।


 
निर्देशक प्रभुदेवा, दिशा की प्रशंसा करते हुए कहते हैं- "वह एक बेहद मेहनती अभिनेत्री हैं। उन्होंने फिल्म के लिए वास्तव में अच्छा काम किया है और गानों में भी खूबसूरत लग रही हैं।  लोग उन्हें पहले से ही चाहते हैं। युथ दिशा के दीवाने हैं, जो निश्चित रूप से फिल्म के लिए अच्छा है। मैं उनके साथ पहली बार काम कर रहा था और मुझे वह बहुत प्यारी और प्रोफेशनल लगी। हर कोई उसे प्यार करता है। दिशा का बहुत अच्छी डांसर होने के कारण शूटिंग के दौरान सब कुछ बहुत सहज था।”


 
राधे से दिशा ने करियर में एक लंबी छलांग लगाई है ‍जिसकी उन्हें जरूरत थी। इस फिल्म के बाद दिशा पर बड़े बैनर्स और निर्देशक गंभीरता से सोचेंगे। वैसे भी बॉलीवुड स्टार हीरोइन की कमी से जूझ रहा है। ‍दिशा इस कमी को आसानी से पूरा कर सकती हैं। उनकी जोड़ी सलमान से लेकर तो टाइगर श्रॉफ तक जम सकती है। सारे हीरो के साथ वे फिल्म कर सकती हैं। दिशा को जरूरत है ज्यादा फिल्म करने की। उन्होंने अब तक काफी कम फिल्में की हैं। फिल्म से ज्यादा उनके सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए फोटो/वीडियो की चर्चा होती हैं। जरूरत है अब करियर को नई दिशा देने की। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

भारत भाग्य विधाता: जॉन अब्राहम की दरियादिली से कंगना रनौट को मिला टाइटल

आमिर खान 5 जुलाई को तीसरी बार करेंगे शादी, गौरी स्प्रैट बनेंगी दुल्हन!

25 साल पूरे होने पर दोबारा रिलीज हो रही है आमिर खान की 'लगान', मेकर्स ने जारी किया दिल छू लेने वाला ट्रेलर

तमिल फिल्म 'किलर' के सेट पर दर्दनाक हादसा, शूटिंग के दौरान फटा सिलेंडर, एक की मौत

गवर्नर: मनोज बाजपेयी की फिल्म में 1990 के आर्थिक संकट की अनकही कहानी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख