Hanuman Chalisa

दृश्यम का क्या होगा बॉक्स ऑफिस पर?

Webdunia
जुलाई के महीने में टिकट खिड़की पर पैसों की बरसात हुई और फिल्म उद्योग के लिए यह महीना बेहतरीन रहा। बाहुबली और बजरंगी भाईजान ने उत्तर से लेकर तो दक्षिण तक भारी सफलता हासिल की। दोनों फिल्में सफलतापूर्वक चल रही हैं और अगले सप्ताह में भी इनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। 
31 जुलाई को अजय देवगन, तब्बू और श्रिया सरन अभिनीत 'दृश्यम' रिलीज होगी, जिसका ट्रेलर चर्चा में है। महत्वपूर्ण सवाल ये है कि क्या दृश्यम, बजरंगी और बाहुबली की तरह सफलता का सिलसिला जारी रखेगी? फिल्म उद्योग 'दृश्यम' की सफलता को लेकर आशान्वित है, लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि अच्छी फिल्म होने के बावजूद 'दृश्यम' का बॉक्स ऑफिस पर सफर मुश्किल से भरा रह सकता है। 
 
दृश्य म की हीरोइन श्रिया सरन का हॉट अंदाज... क्लिक करें
 
आमतौर पर देखने में आया है कि ब्लॉकबस्टर फिल्म के प्रदर्शन के बाद सिनेमाघरों में भीड़ कम हो जाती है। इसकी सीधी-सीधी वजह है सिनेमाघरों की महंगी टिकट दरें। चार लोगों से बना परिवार यदि मल्टीप्लेक्स में सिनेमा देखता है तो एक हजार रुपये खर्च होना मामूली बात है। बाहुबली और बजरंगी के बाद क्या 'दृश्यम' भी उन्हें सिनेमाघर खींच लाएगी, ये सवाल अहम है। 
 
दृश्यम की कहानी पढ़ने के लिए क्लिक करें 
 
दरअसल बाहबुली और बजरंगी कि पिछले महीने भर से इतनी चर्चा हुई है कि 'दृश्यम' की आवाज दब-सी गई है। फिल्म का प्रचार लोगों तक उस तरह नहीं पहुंचा जैसा पहुंचना था। 'दृश्यम' के निर्माताओं ने 'बजरंगी भाईजान' और उनकी फिल्म में 15 दिन का गैप रखा है और यह आदर्श भी है, लेकिन बजरंगी भाईजान का जोर इतना चलेगा ऐसा उन्होंने शायद ही सोचा हो। साथ ही बाहुबली की तो उन्होंने गिना भी नहीं था। 
 
दूसरी ओर ये मानने वाले भी हैं कि यदि फिल्म अच्‍छी है तो भीड़ खींच ही लेगी। अजय देवगन के फैंस पर भी उन्हें यकीन है। साथ ही लोग अरसे बाद सिनेमाघरों की ओर मुड़े है और इसका फायदा 'दृश्यम' को मिल सकता है। उम्मीद है कि बजरंगी भाईजान और बाहुबली की तरह दृश्यम सफल रहेगी। 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

कोमोलिका की बिंदी से मिहिर की मौत तक, एकता कपूर के शोज के 5 बड़े ट्विस्ट

12 साल बाद सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई 'मैं तेरा हीरो', दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

गले में मंगलसूत्र पहनकर क्यों घूम रही थीं कंगना रनौट? एक्ट्रेस ने बताया शादीशुदा लुक का सच

26 की उम्र में करोड़ों की मालकिन हैं शाहरुख की लाडली, जानिए सुहाना खान की नेटवर्थ से लेकर लग्जरी लाइफस्टाइल तक सबकुछ

रोनित रॉय के नाम पर महिलाओं संग साइबर फ्रॉड, एक्टर ने फैंस को‍ किया अलर्ट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान