Hanuman Chalisa

बॉक्स ऑफिस पर 'फोर्स 2' हिट या फ्लॉप... जानिए

Webdunia
फोर्स 2 की असफलता से यह बात और पुख्ता हो गई है कि जॉन अब्राहम का हाल भी अभिषेक बच्चन जैसा है। भीड़ में वे खप जाते हैं, लेकिन जब बात अकेले के दम पर फिल्म चलाने की आती है तो जॉन के मजबूत कंधे भी यह भार नहीं उठा पाते हैं। सोलो हीरो के रूप में आखिरी हिट फिल्म जॉन ने कब दी थी, इसका जवाब खोजने में जॉन को समय लग जाएगा। बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्म को लेकर संशय रहता है और वितरकों की निगाह में वे अब हॉट नहीं रह गए हैं। 


 
फोर्स 2 ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 6.05 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी, लेकिन यह आंकड़ा प्रभावशाली नहीं था। 6.50 करोड़ रुपये के साथ दूसरे दिन कलेक्शन में मामूली बढ़त हुई। तीसरे दिन आंकड़ा साढ़े सात करोड़ रुपये तक पहुंचा। चौथे दिन कलेक्शन नीचे आ गए और मात्र तीन करोड़ रुपये का कलेक्शन ही यह फिल्म कर पाई। पांचवे दिन का आंकड़ा लगभग ढाई करोड़ रुपये का रहा। पांच दिनों में यह फिल्म लगभग साढ़े पच्चीस करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई है। 

बॉली वुड की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें 
'फोर्स 2' को अपनी लागत वसूलने के लिए लगभग 45 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करना है। यह आंकड़ा अब असंभव हो गया है। फिल्म के लाइफ टाइम कलेक्शन चालीस करोड़ से भी कम रहेंगे। इस आधार पर फिल्म फ्लॉप हो गई है। 
 
आश्चर्य की बात तो यह है कि 'फोर्स' भी असफल फिल्म थी, बावजूद इसके सीक्वल बनाया गया क्योंकि कुछ लोगों ने फिल्म को पसंद किया था और इनकी संख्या कम थी। 
 
'फोर्स 2' की असफलता का दोष जॉन के स्टारडम को दिया जा सकता है। फिल्म में बेहतरीन एक्शन सीक्वेंस हैं। तकनीकी रूप से फिल्म मजबूत है। निर्देशक ने एक तेज गति की फिल्म बनाई है जिसे देखा जा सकता है, लेकिन जॉन का स्टार पॉवर इतना कमजोर हो गया है कि उनके नाम कर टिकट खरीदना दर्शकों ने पसंद नहीं किया। 
 
नोटबंदी को भी कुछ हद तक दोष दिया जा सकता है, लेकिन यह बात भी तय है कि यदि नोटबंदी नहीं भी हुई होती तो भी 'फोर्स 2' असफल होती। 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

रेणुका शहाणे क्यों टीवी पर नहीं कर रही है काम?

मल्टीकलर को-ऑर्ड सेट में पलक तिवारी ने गिराई हुस्न की बिजलियां, बोल्ड तस्वीरों से मचाया तहलका

दूसरी शादी के बाद मां बनने वाली हैं सामंथा रुथ प्रभु, फिल्म डायरेक्टर ने कंफर्म की एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी

प्राइम डे 2026 का काउंटडाउन शुरू: 6 भाषाओं में रिलीज होने वाली हैं 15 से ज्यादा फिल्में और शोज, देखिए लिस्ट

61 साल की उम्र में आमिर खान रचायेंगे तीसरी शादी, गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज, जानें पूरी डिटेल्स

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख