Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इम्तियाज़ अली : लव आज कल से लव आज कल तक

हमें फॉलो करें इम्तियाज़ अली : लव आज कल से लव आज कल तक

समय ताम्रकर

, गुरुवार, 13 फ़रवरी 2020 (06:48 IST)
वैलेंटाइन डे पर इम्तियाज़ अली की फिल्म 'लव आज कल' रिलीज होने जा रही है। इस दिन कई प्रेमी और प्रेमिकाओं का इम्तिहान होता है कि वे पास होंगे या फेल। कुछ इसी तरह के हालात इम्तियाज़ के भी हैं। उन्हें प्रतिभाशाली निर्देशक माना जाता है, लेकिन उनकी पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रही हैं। दर्शकों को वो इम्तियाज़ नजर नहीं आया जिसने जब वी मेट (2007) और 'सोचा ना था' (2005) बनाई थी। 
 
2009 में भी इम्तियाज़ ने 'लव आज कल' नामक फिल्म बनाई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था। 2009 से 2020 के बीच के 11 साल इम्तियाज़ के लिए खास नहीं रहे। उनकी रॉकस्टार (2011), हाईवे (2014), तमाशा (2015) और जब हैरी मेट सेजल (2017) इस दौरान प्रदर्शित हुईं। पहली दो औसत रहीं और आखिरी की दो बुरी तरह असफल रहीं। रणबीर कपूर और शाहरुख खान जैसे सितारे होने के बावजूद इम्तियाज़ इम्तिहान में सफल नहीं हो पाएं। 

webdunia

 
अब इम्तियाज़ फिर लव आज कल की और लौटे हैं। 2011 की लव आज कल में उन्होंने दो प्रेम कहानियां दिखाई थीं जिनमें वर्षों का फासला था। प्यार कितना बदल गया है। प्यार करने के तरीके कितने बदल गए हैं। प्यार को लेकर सोच में कितना अंतर है। यह उन्होंने दर्शाया था। 2020 की लव आज कल भी में उन्होंने यही दिखाने की कोशिश की है। 
 
प्रेम कहानियां और यात्राएं इम्तियाज की फिल्मों का हिस्सा रही हैं। इस थीम से उन्हें इतना प्यार है कि लगभग सारी फिल्में उन्होंने इसी पर बना दी है। यात्रा के दौरान दो अजनबी एक-दूसरे के नजदीक आ जाते हैं यह बात भी उनकी फिल्मों में नजर आती है। जरूरत है कि इम्तियाज को इससे बाहर निकलने की।
 
क्या इम्तियाज के पास देने के लिए कुछ नया बचा नहीं है या फिर वे सफलता के लिए अपने आपको दोहरा रहे हैं? इन बातों के जवाब भी लव आज कल में मिलेंगे। 
 
इन तमाम अगर-मगर के बीच इम्तियाज़ फिलहाल अपने आपको बचाने की जद्दोजहद कर रहे हैं। लव आज कल में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान जैसे सितारे हैं जो युवाओं के बीच लोकप्रिय हैं। इम्तियाज सदैव युवाओं को ध्यान में रखते हुए ही फिल्म बनाते हैं। इस फिल्म के लिए रिलीज होने के लिए वैलेंटाइन डे परफेक्ट है। फिल्म अच्छी ओपनिंग ले सकती है, लेकिन सारा दारोमदार इस बात पर निर्भर है कि क्या इम्तियाज को खोया हुआ फॉर्म हासिल हुआ है?

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लगान से लेकर लाल सिंह चड्ढा तक, आमिर खान के यादगार किरदारों को कार्टूनिस्ट ने कैलेंडर में किया कैद