Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लगान से लेकर लाल सिंह चड्ढा तक, आमिर खान के यादगार किरदारों को कार्टूनिस्ट ने कैलेंडर में किया कैद

हमें फॉलो करें लगान से लेकर लाल सिंह चड्ढा तक, आमिर खान के यादगार किरदारों को कार्टूनिस्ट ने कैलेंडर में किया कैद
, बुधवार, 12 फ़रवरी 2020 (18:22 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान द्वारा चित्रित हर किरदार फैंस स्मृति में ताजा रहता है और सभी दिलों में एक खास जगह बना लेता है। लगान से लेकर पीके और अब, उनकी आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा, अभिनेता का हर किरदार दर्शकों के जहन में अपनी गहरी छाप छोड़ देता है।
webdunia
हाल ही में, एक प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट मनोज सिन्हा ने एक कैलेंडर बनाया है, जिसमें अभिनेता द्वारा चित्रित ऑन-स्क्रीन के सभी पात्रों के कार्टून कैरेक्टर को शामिल किया गया है।
webdunia

webdunia
कलाकार विशेष रूप से अभिनेता को यह विशेष उपहार प्रस्तुत करना चाहते थे जिसके के लिए वे उनसे मिलने के लिए मुंबई पहुंच गए।
webdunia
आमिर ने भी अपने शेड्यूल से थोड़ा समय निकाल कर उनसे मुलाकात की और प्रेमस्वरूप यह खूबसूरत उपहार स्वीकार किया।
webdunia


webdunia
कैलेंडर में पीके, अंदाज अपना अपना से लेकर दंगल और यहां तक कि लाल सिंह चड्ढा तक सभी क्लासिक किरदारों को शामिल किया गया है, जिसने दर्शकों को रोमांचित कर दिया है।
webdunia
आमिर खान ने दंगल जैसी कुछ बेहतरीन फिल्मों के साथ अपने प्रशंसकों को खुश किया है, जिन्होंने न केवल भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था, बल्कि चीनी बाजारों में भी धूम मचाने में कामयाब रही थी।
webdunia


webdunia
बॉक्स ऑफिस पर लगातार उल्लेखनीय भूमिकाओं और जीत के साथ, सुपरस्टार अब लाल सिंह चड्ढा में एक अलग अवतार में दिखाई देंगे। अब तक तीन अलग-अलग लुक सामने आने के बाद, आमिर की यह इस वर्ष की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म है जिसका सभी निश्चित रूप से क्रिसमस पर रिलीज़ का इंतजार है।
webdunia
आमिर खान अपनी कल्ट क्लासिक फिल्मों के लिए प्रसिद्ध हैं। सिर्फ 3 इडियट्स ही नहीं, बल्कि उन्हें दिल चाहता है, रंग दे बसंती जैसी अन्य फिल्मों के साथ ट्रेंड शुरू करने के लिए जाना जाता है।
webdunia


webdunia
अपने जन्मदिन पर, आमिर खान ने अपनी आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की घोषणा की थी, जो पहले से ही सबसे प्रतीक्षित परियोजनाओं में से एक के रूप में खूब सुर्खियां बटोर रही है और 2020 की क्रिसमस के अवसर पर रिलीज होने के लिए तैयार है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलमान खान की ‘राधे : योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ और ‘तेरे नाम’ में है ये समानता!