Publish Date: Fri, 03 Jul 2020 (06:39 IST)
Updated Date: Sat, 04 Jul 2020 (09:07 IST)
1. 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से मशहूर भारती सिंह हमेशा अपने फैंस को हंसाने में कामयाब रहती हैं। भारती ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि जब वो अपनी मां के पेट में थीं, तब गरीबी के चलते उनकी मां उन्हें गर्भ में ही मार देना चाहती थीं।
2. भारती सिंह जब 2 साल की थीं तब उनके पिता का निधन हो गया था। जिसके बाद भारती की मां एक फैक्ट्री में काम करके अपने तीनों बच्चों की परवरिश करती थीं।
3. बेहद ही अच्छी कॉमेडी करने वाली भारती सिंह एक अच्छी तीरंदाज भी हैं और पिस्टल शूटिंग में भी माहिर हैं। इसमें वो मैडल भी जीत चुकी हैं।
4. भारती की कॉमेडी स्किल्स को कॉमेडियन सुदेश लहरी ने पहचाना। उन्होंने भारती को एनसीसी कैंप में देखा था। इसके बाद सुदेश लहरी ने भारती को रोल ऑफर किया और यहीं से भारती ने अपनी जिंदगी में कभी पलटकर नहीं देखा।
5. भारती सिंह 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के चौथे सीजन में 4 फाइनलिस्ट में से एक थीं। इसके बाद वह कॉमेडी सर्कस के कई सीजन का हिस्सा रहीं।
6. भारती सिंह ने साल 2009 में कॉमेडी सर्कस का तड़का, कॉमेडी सर्कस महासंग्राम, कॉमेडी सर्कस के सुपरस्टार और कॉमेडी सर्कस का जादू में लोगों को अपने कई किरदरों से खूब हंसाया।
7. भारती सिंह ने एक्टिंग के साथ ही मॉडलिंग भी की हैं। उन्होंने कई फैशन डिजाइनरों के लिए रैंप वॉक किया। साल 2012 में 'झलक दिखला जा' में भारती ने डांसिंग में भी अपना लोहा मनवाया।
8. भारती ने इंडियाज गॉट टैलेंट और कॉमेडी नाइट बचाओ को बतौर होस्ट प्रजेंट भी किया। उन्होंने मशहूर कॉमेडी शो 'कॉमेडी दंगल' की जज की कुर्सी भी संभाली।
9. इन सबके अलावा भारती सिंह ने आई कैन डू दैट, लिप सिंग बैटल, खतरों के खिलाड़ी जैसे कई शोज में काम किया है। वह फिलहाल द कपिल शर्मा शो और अपने पति के प्रोडक्शन में चल रहे शो खतरा-खतरा में लोगों का खूब मनोरंजन कर रही हैं।
10. भारती सिंह ने 3 दिसंबर 2017 में स्क्रिप्ट राइटर हर्ष लिम्बाचिया से शादी की थी। दोनों पहली बार कॉमेडी शो के सेट पर मिले थे। दोनों पहले दोस्त बने और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई।
11. भारती सिंह का नाम सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलिब्रिटिज की लिस्ट में भी शामिल है। साल 2019 की फोर्ब्स लिस्ट में भारती सिंह 82वें नंबर पर है।