करण जौहर की कहानी है 'ऐ दिल है मुश्किल'!

Webdunia
करण जौहर पिछले 18 वर्षों से फिल्में बना रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कई फिल्में निर्देशित की और बतौर निर्माता धर्मा प्रोडक्शन्स को बॉलीवुड में स्थापित कर दिया। आज यह बॉलीवुड की नामी संस्था है। करण के पिता यश जौहर ने अपने करियर में कई असफल फिल्में बनाईं, लेकिन बेटे करण की सफलता का प्रतिशत बहुत ऊंचा है। 
 
करण 44 वर्ष के हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने निर्माता, निर्देशक, अभिनेता और टीवी एंकर की भूमिका कुशलता के साथ निभाई है। बचपन में करण दब्बू थे, लेकिन जैसे-जैसे समझदारी आते गई वे वाचाल होते गए। अब हर जगह उनकी मौजूदगी अनिवार्य सी हो गई है। लेकिन निजी जीवन में करण अकेले हैं। अपनी मां के साथ बड़े से घर में रहते हैं और अब तक अविवाहित हैं। 
करण का कहना है कि उनकी ताजा फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की कहानी उनके ही जीवन से प्रेरित है। करण के अनुसार उनके पास सब कुछ है, लेकिन वे एकाकी महसूस करते हैं। प्यार की, जीवन साथी की कमी उन्हें लगातार खलती है। उन्होंने सफलता पाई, लेकिन प्यार न मिलने के कारण वे खालीपन महसूस करते हैं। 
 
अपनी इसी बात को उन्होंने 'ऐ दिल है मुश्किल' में दिखाया है। यह प्यार की कहानी है और विभिन्न किरदारों के जरिये करण ने इस बात को अपनी फिल्म के जरिये उभारा है। करण का कहना है कि रणबीर और अनुष्का के साथ जब वे 'बॉम्बे वेलवेट' की शूटिंग कर रहे थे तभी उन्होंने सोच लिया था कि इस जोड़ी के साथ ही वे फिल्म बनाएंगे। ऐश्वर्या को लेने की वजह यह है कि वे अरसे से ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म बनाना चाहते थे, लेकिन कुछ कारणों से बात नहीं बन पाई। 
 
पढ़िए... ऐ दि ल है मुश्किल की कहानी 
 
बतौर निर्देशक 'ऐ दिल है मुश्किल' करण द्वारा निर्देशित छठी फिल्म है। उन्होंने अपनी आरंभिक फिल्म शाहरुख खान के साथ बनाई थी। फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में शाहरुख के साथ करण ने अभिनय भी किया था। इस दौरान दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई और सुपरस्टार शाहरुख की बदौलत करण ने अपना करियर भी चमका लिया। 
 
एक समय ऐसा भी था जब करण ने कहा था कि वे शाहरुख के बिना फिल्म बनाने की सोच भी नहीं सकते। कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, कभी अलविदा ना कहना और माई नेम इज़ खान के जरिये उन्होंने इस बात को साबित भी किया, लेकिन उनकी ‍आखिरी दो फिल्में बगैर शाहरुख के ही बनी है। 
 
इस बारे में करण का कहना है कि शाहरुख अभी भी उनके लिए अहम है। वे इस बात को भी स्वीकारते हैं कि उनका करियर बनाने में शाहरुख का महत्वपूर्ण रोल है, लेकिन अभी उनके पास ऐसी स्क्रिप्ट नहीं है जो शाहरुख जैसे स्टार के साथ न्याय कर पाए। जब कुछ स्पेशल होगा वे शाहरुख के साथ फिल्म बनाएंगे। फिलहाल दोनों के बीच बातचीत चल रही है। करण कहते हैं कि शाहरुख कभी भी उनसे स्क्रिप्ट नहीं मांगते और यदि शाहरुख को करण की फिल्म का ऑफर मिलता है तो वे तुरंत हां कह देते हैं। शाहरुख की भी करण बेहद इज्जत करते हैं। करण बताते हैं कि जब भी शाहरुख उनके पास आते हैं वे सीट से खड़े हो जाते हैं।
Show comments

बॉलीवुड हलचल

1 साल बाद फिर मचेगा धमाका! आमिर खान और राजकुमार हिरानी की जोड़ी ला रही नई फिल्म, 2026 में फ्लोर पर जाएगी

श्वेता तिवारी खुद पर खर्च नहीं करतीं पैसे, बेटी पलक ने गिफ्ट किया था पहला ब्रांडेड हैंडबैग

मिथुन चक्रतर्वी के बेटे नमाशी ने बॉलीवुड को बताया फेक, बोले- आज टैलेंट नहीं, सरनेम देखते हैं...

मालिक और तेहरान के साथ 2025 में अपने करियर की पहली हिट देने के लिए तैयार हैं मानुषी छिल्लर!

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की केसरी वीर की तारीफ, बोली- सिर्फ सिनेमा नहीं, यह भारत का इतिहास है

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख