आर्या की शूटिंग के दौरान चंद्रचूड़ सिंह ने सुष्मिता सेन और एलेक्सन ओनेल के बारे में की थी भविष्यवाणी

Webdunia
मंगलवार, 7 जुलाई 2020 (16:49 IST)
डिज्नी प्लस हॉटस्टार की वेबसीरिज आर्या बेहद लोकप्रिय साबित हुई है। सुष्मिता सेन और सभी भारतीय कलाकारों के बीच एलेक्स ओनेल के परफॉर्मेंस की भी तारीफ हो रही है। एलेक्स ने इस सीरिज में बॉब विल्सन की भूमिका निभाई है जिसकी शादी सुष्मिता की छोटी बहन के साथ 'आर्या' में होती है। 
 
अपने किरदार को प्रभावी ढंग से निभाने वाले एलेक्स ओनेल ने न केवल भगवद्‍ गीता सीखी बल्कि जीवन में भी इसका पालन शुरू कर दिया है। पेश है एलेक्स से जुड़ी खास बातें जो आर्या की शूटिंग के दौरान घटित हुई और इनमें से शायद ही कोई बात आपको पता हो: 
 
1) जयपुर में शूटिंग के बाद सुष्मिता सेन और एलेक्स ओनेल के बीच 'गेम ऑफ पुल' इतना लंबा चला कि उसे रोक दिया गया। दोनों ने फिर टेबल-टेनिस खेलना शुरू किया और उसका भी यही हाल रहा। इससे पता चलता है कि दोनों खिलाड़ी बढ़िया खेलने के मामले में बराबरी पर हैं या खराब खेलने के मामले में भी बराबरी पर हो सकते हैं। 
 
2) सुष्मिता और एलेक्स की संगीत में रूचि समान है। एलेक्स ने अपने दो सिंगल्स 'स्टिल ऑन माय माइंड' और 'ट्वेंटी डेज़' के अनफिनिश्ड वर्जन सुष्मिता को सुनाए। 

 
3) जयपुर में 'द गॉडफादर' की सरप्राइज आउटडोर स्क्रीनिंग हुई। जब क्रेडिट टाइटल्स रोल हो रहे थे तब मात्र तीन लोग बचे थे- सुष्मिता सेन, एलेक्स और निर्देशक राम माधवानी। 
 
4) कई लोगों को जानकारी नहीं होगी कि चंद्रचूड़ सिंह ज्योतिष के बारे में बढ़िया जानकारी रखते हैं। मुंबई और जयपुर में शूटिंग के दौरान उन्होंने खुद के, सुष्मिता के और एलेक्स के बारे में कई भविष्यवाणियां की। इसमें से एक आपको बताते हैं जो इन तीनों के बारे में कॉमन है। और वो ये, कि 2020 में तीनों के जीवन में एक मौलिक बदलाव देखने को मिलेगा। शायद यह बदलाव आर्या रिलीज होने के बाद हो गया हो क्योंकि तीनों चर्चा में बने हुए हैं। 
 
5) लॉकडाउन लागू हो गया था और आर्या की डबिंग बाकी थी। सभी ने अपने-अपने घर से यह काम किया। एलेक्स को तो तीन जगह से डबिंग करनी पड़ी। मुंबई में अपने घर से, नीदरलैंड में क्वारेंटाइन लोकेशन से और फिर नीदरलैंड में अपने घर से। 
 
6) आर्या डच सीरिज पेनोज़ा पर आधारित है जो कि नीदरलैंड में बहुत लोकप्रिय हुई। वहीं के एलेक्स रहने वाले भी हैं। वैसे एक खास बात आपको बता दें कि एलेक्स के पास अमेरिकन और डच सिटीज़नशिप है, लेकिन वे कहते हैं- मैं आधा डच, आधा अमेरिकन और आधा भारतीय हूं। आर्या की शूटिंग के दौरान एलेक्स ने पेनोज़ा नहीं देखी। उनका मानना था कि इसका असर उनके अभिनय पर पड़ सकता था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बर्थडे पर रणवीर सिंह के खुद को दिया लग्जरी गिफ्ट, खरीदी Hummer EV 3X, जानिए कितनी है कीमत

‘छावा’ बनी सबसे पसंदीदा फिल्म, ‘कुली’ को लेकर सबसे ज्यादा बेसब्री – जानिए पूरी लिस्ट

बाहुबली: द बिगिनिंग को रिलीज हुए 10 साल पूरे, फिल्म के इन डायलॉग्स ने फैंस को किया दीवाना

शादी के चार साल बाद पेरेंट्स बनने जा रहे राजकुमार राव और पत्रलेखा, फैंस संग शेयर की खुशखबरी

क्या तलाक के 3 साल बाद पति से अलग होने जा रहीं पायल रोहतगी? तलाक की खबरों पर संग्राम सिंह ने दिया जवाब

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख