एमएस धोनी आधारित फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण नीरज पांडे

समय ताम्रकर
एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी को देखने का सबसे बड़ा आकर्षण फिल्म के निर्देशक नीरज पांडे हैं। बहुत कम समय में नीरज ने एक अच्छे निर्देशक के रूप में पहचान बनाई है, लेकिन उन्हें वो श्रेय नहीं दिया जा रहा है जिसके वे हकदार हैं। उनसे कम बेहतर फिल्म बनाकर कई निर्देशक सुर्खियों में बना रहते हैं। शायद नीरज खुद मीडिया से दूर रह कर अपना काम करना पसंद करते हों और अपनी सारी ऊर्जा अपने काम में लगाते हों।
 
वर्ष 2008 में बिना किसी चर्चा के नीरज की 'ए वेडनेस डे' प्रदर्शित हुई। फिल्म का कंटेंट, अभिनय और निर्देशन इतना उम्दा था कि फिल्म सफल हो गई जबकि फिल्म के लीड कलाकार युवा नहीं थे। इसी फिल्म से नीरज ने सबका ध्यान खींचा। इसके बाद उन्हें अक्षय कुमार जैसे सितारे का साथ मिला और 'स्पेशल 26' तथा 'बेबी' जैसी उम्दा फिल्में नीरज ने बनाईं। 
नीरज द्वारा तीनों निर्देशित फिल्मों को देखा जाए तो एक बात 'कॉमन' लगती है। सरकारी मशीनरी के कार्य शैली को वे अति सूक्ष्मता के साथ दिखाते हैं। ऐसा लगता है मानो नीरज ने वर्षों तक सरकारी दफ्तरों में सेवाएं दी हों। 'ए वेडनेस डे' में उन्होंने पुलिस की कार्यशैली को दिखाया। अनुपम खेर ने इस फिल्म में मुंबई पुलिस के कमिश्नर के किरदार को निभाया था। नीरज ने उनके किरदार को ऐसा पेश किया कि लगा दर्शक कंट्रोल रूम में बैठे हों। 
 
'स्पेशल 26' में सीबीआई ऑफिसर्स के कामकाज को प्रमुखता से दिखाया गया। इसमें कुछ नकली ऑफिसर्स छापे मारते हैं और असली ऑफिसर्स उन्हें ढूंढते हैं। सरकारी कर्मचारी अपनी सुस्ती के लिए जाने जाते हैं, लेकिन नीरज की फिल्म में कमाल की चुस्ती होती है। 'बेबी' में उन्होंने सीक्रेट मिशन के जरिये दिखाया कि सुरक्षा अधिकारी किस तरह से काम करते हैं। 
 
नीरज द्वारा निर्देशित चौथी फिल्म 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' है। इस फिल्म का विषय उनकी पिछली फिल्मों से हट कर है। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी पर बायोपिक उन्होंने बनाई है। खेल और खिलाड़ी फिल्म का विषय है। नीरज ने अपना चिर-परिचित मैदान को छोड़ा है। 
 
गौर किया जाए तो उनकी पिछली तीन फिल्मों की प्रेरणा उन्होंने वास्तविक घटनाओं से ली। हकीकत के रेशे में कल्पना के रेशे बुनकर उन्होंने पेश किए। धोनी में ऐसा करना मुश्किल है क्योंकि धोनी की हकीकत से सब वाकिफ हैं। उसी घटनाक्रमों को परदे पर रोचकता के साथ पेश करना नीरज के लिए चुनौती है। ये देखना दिलचस्प होगा कि धोनी की कहानी किस तरह उन्होंने पेश की है। 
 
Show comments

Anupamaa की राजनीति में एंट्री, BJP में शामिल हुईं रूपाली गांगुली

Heeramandi में इन पाकिस्तानी एक्टर्स को कास्ट करना चाहते थे भंसाली, बॉलीवुड की ये हसीनाएं भी थीं पहली पसंद

Heeramandi के सेट पर भंसाली ने अदिति राव हैदरी को रखा भूखा! एक्ट्रेस ने बताई वजह

रणबीर के बाद अब आलिया भट्ट भिड़ेंगी बॉबी देओल से, स्पाई फिल्म में करेंगी जबरदस्त एक्शन

Aamir Khan के माता-पिता नहीं चाहते थे एक्टर बने बेटा, कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख