क्या यह किताब बनी ओम पुरी की मृत्यु का कारण?

Webdunia
ओम पुरी की दूसरी पत्नी नंदिता पुरी ने एक किताब लिखी थी, जिसका शीर्षक था-  ‘अनलाइकली हीरो: दि स्टोरी ऑफ ओम पुरी’। यह किताब ओम पुरी के जीवन पर आधारित थी। ओम पुरी से बात कर नंदिता ने यह किताब लिखी थी। ओम चाहते थे कि किताब छपने के पूर्व उन्हें यह किताब पढ़ाई जाए, लेकिन नंदिता ने ऐसा नहीं किया।



 
देखिए, ओ म पु री की अंतिम यात्रा के फोटो
 
खैर, किताब छप कर तैयार हुई और इसका विमोचन हुआ। उसी दिन ओम पुरी को यह किताब पढ़ने को मिली और उन्हें महसूस हुआ कि उनके साथ बड़ा धोखा हुआ है। वो भी उनकी पत्नी ने दिया है। इस किताब में कुछ ऐसे प्रसंगों का भी उल्लेख कर दिया गया जो निहायत ही निजी थे। 
 
ओ म पुरी: विश्व सिनेमा में भारत की पहचान
 
ओम ने पति होने के नाते अपनी पत्नी से कुछ नहीं छिपाया और सब कुछ इस उम्मीद के साथ बताया था कि यह बात दोनों के बीच ही रहेगी, लेकिन नंदिता ने इन्हें सार्वजनिक कर दिया। इसके बाद नंदिता और ओम के संबंध खराब होना शुरू हो गए। दोनों की लड़ाई अखबार की सुर्खियां बनने लगी। 
 
ओम इतने ज्यादा उजागर हो गए कि वे विचलित हो गए। अजीब सी बैचेनी उनके अंदर घुस गई। उन्हें लगा कि इस किताब के जरिये उनकी छवि को जोरदार धक्का पहुंचा है। वे ऐसे नहीं है जैसा किताब ने उन्हें बना दिया है। ओम के अन्य महिलाओं से संबंध को ही लोगों ने पढ़ा और ओम की उपलब्धियों तथा संघर्ष की उपेक्षा कर दी। 
 
ओ म पुरी के बारे में 25 रोचक जानकारियां... क्लिक करें 
 
इस किताब और पत्नी नंदिता से टूटते संबंधों का असर ओम पुरी पर जोरदार तरीके से हुआ। वे अंदर तक हिल गए। परेशान रहने लगे। अत्यधिक भावुक हो गए। जब नजदीक का व्यक्ति विश्वासघात करता है तो आदमी अंदर तक सिहर जाता है। दुनियादारी से उसका यकीन उठ जाता है। ओम पुरी भी बुरी तरह हिल गए। उन्होंने लोगों में प्यार बांटा, लेकिन अपनों का प्यार उन्हें नहीं मिला। 
 
किताब के कुछ प्रसंगों ने उन्हें संभवत: ग्लानि से भर दिया। वे अपराबोध से ग्रस्त हो गए। इन बातों को भूलाने के लिए उन्होंने शराब में सहारा ढूंढा। बेहताशा पीने लगे। सेहत जैसी बातें शायद उनके जेहन से ही उतर गई। शराब के सहारे वे बातों को भूलाने लगे। अंदर तक वे टूट गए थे। जीने का मकसद ही उन्हें नजर नहीं आ रहा था। इसके बावजूद कभी कड़वी बातें उन्होंने नहीं बोली। हमेशा खुशमिजाज रहे, लेकिन अंदर की बैचेनी से उन्हें चैन शायद इस दुनिया को अलविदा कहने के बाद ही मिला हो। 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

विक्रांत मैसी के बाहर होने के बाद यह 'बिग बॉस' विनर बनेगा 'डॉन 3' का विलेन!

फेमस निर्देशक चंद्र बरोट का 86 साल की उम्र में निधन, अमितभा बच्चन की फिल्म डॉन का किया था निर्देशन

सोनू सूद की सोसायटी में घुसा सांप, एक्टर ने हाथ से पकड़कर फैंस को दी ये चेतावनी

शाहरुख खान की किंग में राघव जुयाल की एंट्री, निभाएंगे यह किरदार

सैयारा के तूफान से डरे अजय देवगन, सन ऑफ सरदार 2 की रिलीज डेट पोस्टपोन, अब इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख