suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रियंका चोपड़ा से शादी के पहले 8 लड़कियों को डेट कर चुके हैं निक जोनास

Advertiesment
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास एक-दूजे के हो गए हैं। प्रियंका का झुकाव पिछले कुछ दिनों में बॉलीवुड के बजाय हॉलीवुड के प्रति ज्यादा हो गया और अपना जीवन साथी भी उन्होंने विदेश से चुना जो उनसे उम्र में काफी छोटा है। निक जोनास दिल हथेली पर लेकर घूमने वाले इंसान हैं और प्रियंका के पहले कुछ महिलाओं के साथ भी उनके नाम जुड़े हैं। 
 
10 वर्ष छोटे हैं निक 
प्रियंका और निक में 10 वर्ष का फासला है। प्रियंका 36 की हैं और निक 26 के। इन दिनों रोमांस या शादी में उम्र का फासला कोई खास मायने नहीं रखता। 


 
14 साल बड़ी महिला को भी कर चुके हैं डेट 
रोमांस के मामले में निक दिल हथेली पर लेकर घूमते हैं। 25 वर्ष की उम्र में ही निक को रोमांस का खासा अनुभव है और वे अपनी हमउम्र लड़की से लेकर तो 14 वर्ष बड़ी महिला के साथ डेट कर चुके हैं। 

webdunia

 
माइली सायरस, केट हडसन, सेलेना गोमेज रह चुकी हैं गर्लफ्रेंड्स 
एक अमेरिकन वेबसाइट के अनुसार प्रियंका के पहले निक आठ लड़कियों के साथ डेट कर चुके हैं। इनमें माइली सायरस, सेलेना गोमेज, डेल्टा गुड्रेम, केंडल जेनर, लिविया कल्पो, केट हडसन, जॉर्जिया फाउलर और लिली कॉलिंस शामिल हैं। 14 वर्ष की उम्र में ही निक, माइली सायरल को दिल दे बैठे थे। किसी से कुछ दिन तो किसी से कुछ महीने ही उनका अफेयर चला और फिर ब्रेक अप हो गया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शाहरुख की लाड़ली बेटी सुहाना बनी जूलियट, पिता ने दी शुभकामनाएं