Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Box Office पर कैसा रहा भारत की सबसे महंगी फिल्म 2.0 का दूसरा दिन

हमें फॉलो करें Box Office पर कैसा रहा भारत की सबसे महंगी फिल्म 2.0 का दूसरा दिन
2.0 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में लोगों की बहुत ज्यादा रूचि है क्योंकि वे जानना चाहते हैं कि भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन कर रही है। 
 
बहुत सारे लोगों ने उम्मीद की थी कि यह फिल्म पहले दिन का सर्वाधिक कलेक्शन करने का रिकॉर्ड बनाएगी। बाहुबली 2 ने लगभग 123 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, लेकिन 2.0 ने लगभग ने 70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ग्रॉस कलेक्शन की बात की जाए तो ये 100 करोड़ रुपये के लगभग होता है। 
 
चूंकि फिल्म अलग-अलग भाषाओं में रिलीज हुई है, कहीं से नेट तो कहीं से ग्रॉस कलेक्शन आ रहे हैं इसलिए सही आंकड़ा अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है।

दूसरे दिन भी फिल्म के सभी वर्जन का कलेक्शन 70 करोड़ के आसपास रहने की उम्मीद है। हिंदी में पहले दिन फिल्म ने 20.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन का कलेक्शन 18 करोड़ रहा। कुल कलेक्शन दो ‍दिन का हुआ 38.25 करोड़ रुपये। शनिवार और रविवार को कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद है। 
 
फिल्म के थ्री-डी वर्जन को बेहतरीन रिस्पांस मिल रहा है जबकि 2 डी वर्जन को देखने वाले दर्शक कम हैं। आम दर्शकों को यह फिल्म पसंद आ रही है जबकि फिल्म समीक्षकों की प्रतिक्रिया मिली-जुली है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अक्षय कुमार ने शाहरुख-आमिर-सलमान को पीछे छोड़ा और बनाया नया रिकॉर्ड