Hanuman Chalisa

रेस 3 के दो सप्ताह बाद संजू रिलीज करना समझदारी नहीं

Webdunia
जून के महीने में दो बड़े बजट की फिल्में रिलीज होना है। सलमान खान की रेस 3 और संजय दत्त की जिंदगी पर आधारित 'संजू। 15 जून को रेस 3 सिनेमाघरों की रौनक बढ़ाएगी तो इसके ठीक दो सप्ताह बाद यानी 29 जून को संजू धड़धड़ाते हुई आएगी। 
 
दो बड़ी फिल्मों के बीच दो सप्ताह का अंतर थोड़ा कम लगता है। यह ज्यादा तभी लग सकता है जब रेस 3 फ्लॉप हो जाए, लेकिन अभी से यह सोचना बेमानी है, फिर सलमान का रिकॉर्ड इतना शानदार है कि रेस 3 के नहीं चलने की संभावना बहुत कम है। ट्यूबलाइट जैसे हादसे रोजाना तो नहीं होते। 
 
बॉलीवुड के बिजनेस को समझने वाले मान रहे हैं कि दोनों फिल्मों के बीच दो सप्ताह के अंतर का नुकसान दोनों फिल्मों को उठाना पड़ सकता है। संजू के रिलीज होने से रेस 3 की रफ्तार कम हो सकती है और यदि रेस 3 तेजी से दौड़ रही हो तो संजू की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग पर असर पड़ सकता है। 
 
हाल ही में ऐसा हुआ भी है। पद्मावत की रिलीज के दो सप्ताह बाद पैडमैन रिलीज हुई, लेकिन पद्मावत के दबदबे के कारण अक्षय कुमार की फिल्म पनप नहीं पाई। यदि तीन सप्ताह बाद रिलीज होती तो अक्षय कुमार ज्यादा कमा सकते थे। 
 
सिनेमा देखना महंगा होता जा रहा है और कई लोग ऐसे भी मिलेंगे जो केवल एक ही फिल्म देखेंगे। चुनेंगे उसी फिल्म को जिसकी ज्यादा तारीफ होगी। किसको नुकसान होता है ये तो भविष्य की बात है, लेकिन कहने वाले कह रहे हैं कि ये समझदारी वाला फैसला नहीं है। क्या संजू को एक सप्ताह आगे नहीं बढ़ाया जाना चाहिए। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रणवीर सिंह को भारी पड़ा 'Don 3' छोड़ना, फरहान अख्तर की शिकायत के बाद FWICE ने लगाया बैन

'जब पैसे चाहिए तब वो पिता हैं...' आर्य बब्बर के आरोपों पर प्रतीक का करारा पलटवार

सलमान खान का इंस्टाग्राम अकाउंट 30 मिनट ने लिए हुआ गायब, फैंस के बीच मचा हड़कंप

52 की उम्र में भी फायर हैं मलाइका अरोरा, बाथरोब पहन दिखाई सिजलिंग अदाएं

रेडियो एनाउंसर से सुपरस्टार तक: सुनील दत्त का संघर्ष और सफलता का सफर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख