Hanuman Chalisa

रईस का ट्रेलर... 9 बातें जो फिल्म को बनाती है 'खास'

Webdunia
2017 में प्रदर्शित होने वाली फिल्मों में से 'रईस' एक है। फिल्म का ट्रेलर 7 दिसम्बर को जारी किया गया है और पहली बार में इसने ध्यान खींचा है। पेश है दस ऐसी 9 बातें जिससे फिल्म के 'खास' होने की उम्मीद है। 


 
1) किंग खान का अंदाज- 
शाहरुख खान को इस अंदाज में पहले कभी नहीं देखा गया। बढ़ी दाढ़ी, चश्मा, पठानी सूट और आंखों में तैरती बदमाशी। वे ऐसे किरदार में है जो स्वार्थी और किसी भी हद को पार कर सकता है। 
 
2) शानदार संवाद- 
ट्रेलर में कुछ बेहतरीन संवाद सुनने को मिले हैं जिससे लगता है कि फिल्म में इस तरह के डायलॉग्स भरपूर मात्रा में होंगे। 
 
3) देसी लुक- 
फिल्म और शाहरुख का लुक देसी है। बहुत दिनों बाद इस तरह की देसी मसाला फिल्म आ रही है। 
 
4) नवाजुद्दीन सिद्दीकी- 
ट्रेलर में शाहरुख के साथ-साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी को भी महत्व दिया गया है जो इस बात का इशारा है कि नवाजुद्दीन का रोल भी दमदार हैं। नवाजुद्दीन की अपनी फैन फॉलोइंग है। 


5) टक्कर- 
शाहरुख अपराधी तो नवाजुद्दीन पुलिस वाले बने हैं। दोनों के बीच जोरदार टक्कर है जिसकी झलक ट्रेलर में देखने को मिलती है। 
 
6) शाहरुख का स्टाइल-  
ग्रे शेड्स वाले किरदार में शाहरुख का अभिनय और निखर जाता है। बाजीगर, डॉन जैसे स्टाइलिश किरदारों को वे बेहतरीन तरीके से निभाते हैं। 'रईस' में भी उनके किरदार में कुछ ऐसी स्टाइल नजर आ रही है। 
 
7) एक्शन- 
किंग ऑफ रोमांस इस फिल्म में हाई-ऑक्टेशन एक्शन सीक्वेंस में नजर आ रहे हैं। 80 के दशक वाला एक्शन फिर देखना अनोखा अनुभव रहेगा। 


9) कहानी- 
फिल्म की कहानी अब्दुल लतीफ से प्रेरित है जिसने अवैध शराब का कारोबार गुजरात में डंके की चोट पर किया। ट्रेलर में इस कहानी की झलक मिलती है। 
 
10) निर्देशन- 
शराब की बोतलों पर रोड रोलर चलाने वाला सीन उम्दा है और जिससे लग रहा है कि राहुल ढोलकिया का निर्देशन जानदार होगा। 
 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

पलक तिवारी ने फ्लोरल ड्रेस में दिखाया कातिलाना अंदाज, तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

'मां बहन' बनी माधुरी दीक्षित के अभिनय का नया अध्याय, हर फ्रेम में छाईं एक्ट्रेस

भठकंडी गांव में हुई डॉ. प्रभात की वापसी, इस दिन प्राइम वीडियो पर होगा 'ग्राम चिकित्सालय' का प्रीमियर

संभावना सेठ-अविनाश द्विवेदी के घर गूंजी किलकारियां, जुड़वां बच्चों की मां बनीं एक्ट्रेस

RBI गवर्नर बनने के लिए मनोज बाजपेयी ने की खास तैयारी, बोले- डेफिसिट बैलेंस समझे बिना नहीं कर सकता था रोल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख