Hanuman Chalisa

रईस : ट्रेलर रिव्यू

Webdunia
शाहरुख खान बुरे दौर से गुजर रहे हैं और 'रईस' का ट्रेलर देख उम्मीद जागती है कि वे अपना खोया 'फॉर्म' फिर हासिल कर लेंगे। फिल्म में वे देसी 'डॉन' बने हैं और फिल्म भी अस्सी के दशक में बनी 'देसी' फिल्मों की तरह है। 
 
रईस की कहानी रियल लाइफ किरदार से प्रेरित है जिसमें 80 का दशक दिखाया गया है। वे ऐसे स्मगलर बने हैं जो गुजरात में शराब का अवैध व्यवसाय करता है। 


 
ट्रेलर की शुरुआत एक जोरदार डायलॉग से होता है- 'अम्मीजान कहती थी कि कोई धंधा छोटा नहीं होता और धंधे से बड़ा कोई धर्म नहीं होता।' यह डायलॉग ही फिल्म की कहानी की को बयां कर देता है। फिल्म में जोरदार डायलॉगबाजी सुनने को मिलेगी। एक और संवाद उम्दा है- 'गुजरात की हवा में व्यापार में है साहेब, मेरी सांस तो रोक लोगे, लेकिन इस हवा को कैसे रोकोगे?' निश्चित रूप से इस तरह के संवादों में सिनेमाहॉल में सीटियां बजेंगी।
 
शाहरुख खान एक एक्शन रोल में देखना उनके फैंस के लिए दिलचस्प होगा। लंबे समय बाद वे इस तरह का रोल निभा रहे हैं। उनके सामने नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसा दमदार कलाकार पुलिस ऑफिसर के रूप में हैं। एक तरफ बड़ा स्टार और दूसरी तरफ बड़ा कलाकार, मुकाबला दिलचस्प होगा। 
 
फिल्म का संगीत अस्सी के दशक के स्टाइल का है। 'कुरबानी' का गीत 'लैला ओ लैला' नए अंदाज में रखा गया है जो सनी लियोन और शाहरुख पर फिल्माया गया है। यह गीत भी फिल्म का बड़ा आकर्षण होगा। 
 
फिल्म की कहानी, किरदार और माहौल ऐसा है जो सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर के दर्शकों को बहुत पसंद है। यह दर्शक वर्ग पिछले कुछ समय से शाहरुख की फिल्मों से दूर है और 'रईस' के जरिये फिर शाहरुख के पास लौट सकता है। 
 
'काबिल' 25 जनवरी की शाम से प्रदर्शित हो रही है तो 'रईस' 25 जनवरी की सुबह से। शाहरुख ने भी एक दिन पहले आने का निश्चय किया है, जिससे संभावना है कि 'काबिल' भी 25 जनवरी की सुबह से प्रदर्शित होगी। 
 
काबिल और रईस के ट्रेलर की तुलना की जाए तो 'रईस' का ट्रेलर ज्यादा दमदार नजर आ रहा है। 

Welcome To The Jungle बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 100 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर

40 साल की शादी पर सुनीता आहूजा का सबसे बड़ा खुलासा: बोलीं- हीरो हैं... क्या कर सकते हैं, फिर गोविंदा पर कही ऐसी बात जिसने मचा दिया बवाल

Yash की 'Toxic' में लेडीज गैंग में इन 5 हसीनाओं ने मचाया गदर, चेतावनी- बच्चे और कमजोर दिल वाले दूर रहें

रोनाल्डो से प्यार, लेकिन सपोर्ट मेसी को: उर्वशी रौतेला के बयान ने मचाया बवाल, 10 लाख रुपये का लुक बना चर्चा का विषय

धुरंधर की रिकॉर्डतोड़ सफलता के बाद रणवीर सिंह का अगला मिशन 'प्रलय', 300 करोड़ की इस फिल्म से दर्शकों की उम्मीदें सातवें आसमान पर

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख