Hanuman Chalisa

अक्षय और अजय की बराबरी पर आए शाहरुख खान!

Webdunia
आमिर खान, सलमान खान, शाहरुख खान, रितिक रोशन, अक्षय कुमार और अजय देवगन, हिंदी फिल्मों के वर्तमान में छ: ऐसे सितारे हैं जिनके नाम पर आरंभिक दिनों में भीड़ जुटती है। इसे बॉक्स ऑफिस की भाषा में ओपनिंग कहा जाता है। इन सितारों के प्रशंसकों में इस बात की होड़ रहती है कि कौन पहले फिल्म देखता है। 
 
इन प्रशंकों को फिल्म की रिपोर्ट से कोई मतलब नहीं रहता। ये उन दर्शकों में शामिल नहीं रहते जो फिल्म की रिपोर्ट आने के बाद निर्णय लेते हैं। फिल्म की स्टार वैल्यू इसी बात पर निर्भर करती है कि वह शुरुआती तीन दिन में कैसे भीड़ खींचता है। इसके बाद फिल्म के चलने या न चलने की बात फिल्म की गुणवत्ता पर निर्भर करती है। 
 
ये छ: सितारे दो समूह में बंटे हुए हैं। पहले समूह में तीनों खान हैं, जिनकी फिल्मों के कलेक्शन 200 करोड़ के ऊपर रहते हैं। आमिर तो चार सौ करोड़ के करीब पहुंच गए हैं। दूसरे समूह में अक्षय कुमार, रितिक रोशन और अजय देवगन हैं जिनकी फिल्में 150 करोड़ के आसपास तक जाती है। 


 
शाहरुख खान की फिल्में जिस तरह से प्रदर्शन कर रही हैं उसे देख कहा जा सकता है कि उनकी स्टार वैल्यू अब कम हो गई है और उनकी फिल्में आमिर-सलमान की फिल्मों के बराबर व्यवसाय नहीं कर पाती। उनकी फिल्मों का व्यवसाय अब अजय, रितिक या अक्षय कुमार की फिल्मों जितना रह गया है। 
 
इन दिनों आमिर और सलमान की लोकप्रियता के आधार पर यह कहा जा सकता है कि उनकी हर फिल्म 250 करोड़ रुपये के ऊपर का कलेक्शन आसानी से कर लेती है। सलमान की पिछली फिल्म सुल्तान 300 तो आमिर की दंगल 385 करोड़ के ऊपर पहुंच गई। दूसरी ओर शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' 150 करोड़ रुपये के आसपास संघर्ष कर रही है। 
 
शाहरुख खान की फिल्में अब तक 200 करोड़ तक भी नहीं पहुंच पाती। यही स्थिति अजय, अक्षय और रितिक की भी है। अजय देवगन और अक्षय कुमार की कोई फिल्म अब तक 200 करोड़ के पार नहीं पहुंच पाई है, जबकि रितिक रोशन एक ही बार दो सौ पार पहुंचे हैं। 
 
बॉलीवुड में माना जा रहा है कि अब शाहरुख का स्टारडम अन्य दोनों खानों के मुकाबले कम हो गया है और वे पहले समूह से बाहर होकर दूसरे समूह में आ गए हैं। 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

ऋचा चड्ढा ने फिल्मों की कास्टिंग पर उठाए सवाल, बोलीं- ऑथेंटिक टैलेंट को मिले मौका

'ग्लोरी' ट्रेलर लॉन्च बना यादगार, पुलकित सम्राट ने बॉक्सर नीरज गोयत संग लाइव फाइट कर रचा इतिहास

विजय देवरकोंडा ने मिलया शौर्ययुव संग हाथ, फर्स्ट लुक पोस्टर में दिखा दमदार अंदाज

वैनिटी वैन की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस: पूनम ढिल्लों की अनसुनी कहानी

23 साल उम्र में नौकरी कर रहे अक्षय कुमार के बेटे आरव, सैलरी सुन चौंक जाएंगे

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख