Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शिव भक्त सुशांत सिंह राजपूत महंगी चीजों के थे शौकीन, जानिए उनके पास कितना था पैसा

हमें फॉलो करें शिव भक्त सुशांत सिंह राजपूत महंगी चीजों के थे शौकीन, जानिए उनके पास कितना था पैसा
, सोमवार, 14 जून 2021 (12:09 IST)
सुशांत सिंह राजपूत का अचानक यूं चला जाना सभी को चौंका गया। वे एक अच्छे अभिनेता थे और फिल्म इंडस्ट्री में उनका संघर्ष जारी था। उनकी फिल्में अच्‍छी या बुरी हो सकती है, लेकिन उनके अभिनय के बारे में यह नहीं कहा जा सकता। छोटे से करियर में उन्होंने छाप छोड़ी थी।
 
दस फिल्मों में उन्होंने अभिनय किया था और एक फिल्म में मेहमान कलाकार के रूप में नजर आए थे। औसतन उन्होंने पांच से सात करोड़ रुपये प्रति फिल्म मिले। एक अनुमान के अनुसार उनके पास कुल 60 करोड़ रुपये के आसपास की संपत्ति थी।
 
शिव भक्त
सुशांत शिव भक्त थे। अक्सर उनके सोशल मीडिया पोस्ट से यह बात झलका करती थी। ऊं शब्द और उसकी ध्वनि के बारे में भी वे अक्सर बातें करते थे।
 
महंगा टेलीस्कोप
सुशांत को चांद, तारे, सूरज, ब्रह्माण्ड के बारे में बात करना पसंद था। वे इनके प्रति बहुत आकर्षित भी थे। सुशांत ने एक महंगा टेलीस्कोप Meade 14″ LX600 भी खरीदा था जिसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर भी बताया था। उन्होंने इसे दुनिया का मोस्ट एडवांस्ड टेलिस्कोप बताया और कहा कि वे इससे सेटर्न की रिंग्स देखेंगे।
 
चांद पर जमीन
वे एकमात्र भारतीय थे जिन्होंने चांद पर जमीन खरीदी थी। शाहरुख खान के पास भी चांद पर जमीन है, लेकिन उन्हें गिफ्ट में मिली हैं।
 
महंगी कार और बाइक
बाइक और कार के भी वे शौकीन रहे। उनके पास महंगी और स्टाइलिश बाइक BMW K 1300 R थी। लक्ज़री स्पोर्ट्स कार में Maserati Quattroporte और Land Rover Range Rover SUV भी थी।
 
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे का रिश्ता क्यों टूटा था ?