Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सुशांत सिंह राजपूत की पहली पुण्यतिथि पर एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने करवाया हवन

Advertiesment
हमें फॉलो करें सुशांत सिंह राजपूत की पहली पुण्यतिथि पर एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने करवाया हवन
, सोमवार, 14 जून 2021 (10:35 IST)
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक साल पूरा हो गया है। बीते साल 14 जून को सुशांत की मौत की खबर ने पूरे देश को हिला दिया था। सुशांत की पहली पुण्यतिथि पर फैंस और परिवारवाले उन्हें याद कर रहे हैं। एक्टर की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे भी सुशांत की पुण्यतिथि पर अपने घर में पूजा करवाई है।

 
अंकिता लोखंडे ने सुशांत की याद मेगर में हवन करवाया है। अंकिता ने अपनी इंस्टा स्टोरी एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह और उनका पूरा परिवार सुशांत के लिए पूजा करता हुआ नजर आ रहा है। उन्होंने उनकी आत्मा की शांति की कामना की।
 
webdunia
सुशांत सिंह राजपूत की मौत से अंकिता को गहरा झटका लगा था। वह उन्हे याद करते हुए सोशल मीडिया पर अक्सर पोस्ट शेयर करती रहती है। दोनों की मुलाकात 'पवित्र रिश्ता' के सेट पर हुई थी। धीरे-धीरे इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। हालांकि बाद में दोनों की राहे जुदा हो गई।
 
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई स्थित अपने फ्लैट पर मृत पाए गए थे। उनकी मौत की जांच सीबीआई कर रही है। वहीं सुशांत केस में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद एनसीबी जांच में जुटी हुई है। ड्रग्स केस में एनसीबी अब तक कई सेलेब्स से पूछताछ कर चुकी है। वहीं सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को जेल भी जाना पड़ा। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुशांत बिन 365 दिन: क्या सुशांत सिंह राजपूत के जाने से बॉलीवुड की लोकप्रियता घट गई?