Hanuman Chalisa

सुशांत सिंह राजपूत : धोनी और छिछोरे करने वाले शख्स से ऐसी उम्मीद नहीं थी

समय ताम्रकर
रविवार, 14 जून 2020 (15:08 IST)
सुशांत सिंह ने अपने छोटे से फिल्मी करियर में दो महत्वपूर्ण फिल्में की थीं। 'छिछोरे' और 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी'। इनको महत्वपूर्ण किरदार इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि इस फिल्म में सुशांत द्वारा निभाए गए किरदार बहुत दमदार थे। 
 
छिछोरे में सुशांत ने अनिरुद्ध पाठक का किरदार‍ निभाया था। अनिरुद्ध ने बेहतरीन पढ़ाई कर अपना शानदार करियर बनाया है, लेकिन उसका बेटा इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा में असफल होने पर आत्महत्या करने की कोशिश करता है। 
 
गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती किया जाता है। धीरे-धीरे उसे होश आता है तो अनिरुद्ध अपने दोस्तों के साथ अपने बेटों को असफलता से दो-दो हाथ करना सिखाता है। 
 
जिंदगी में कैसे संघर्ष किया जाए? कैसे आगे बढ़ा जाए? ये सब बातें वह अनिरुद्ध और उसके दोस्त अपने निजी अनुभव के जरिये उसे सुनाते हैं। 
 
अनिरुद्ध बताता है कि तमाम विपरीत परिस्थिति होने के बावजूद वह हार नहीं मानता। रणनीति बनाता है। और सफलता हासिल करता है। 
 
यह एक आशावादी फिल्म थी जिसमें दर्शाया गया था कि संघर्ष ही जिंदगी है और सफलता की तरह असफलता भी जिंदगी का हिस्सा है, लेकिन हमें निराश नहीं होना चाहिए। यदि हम हिम्मत और सूझबूझ से काम करें तो सफलता हमारे कदम चूमेंगी। 
 
एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में सुशांत को भारत के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाने का अवसर मिला। धोनी का करियर तो जीवटता से भरपूर रहा है। वे भारत के सबसे चतुर कप्तानों में से एक माने जाते हैं जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी और कप्तानी के बूते पर कई ऐतिहासिक विजय दिलाई है। 
 
कहते हैं कि किरदार निभाते समय कलाकार पर भी उस किरदार का असर होता है। दिलीप कुमार लगातार निराशावादी भूमिका निभाते हुए डिप्रेशन का शिकार होने लगे थे क्योंकि किरदारों के दर्द को वे अपने साथ शूटिंग के बाद भी घर ले जाते थे। 
 
वे डॉक्टर के पास गए तो डॉक्टर ने उन्हें हास्य फिल्म करने के‍ लिए कहा। तब दिलीप कुमार ने राम और श्याम तथा गोपी जैसी फिल्में की।
 
क्या सुशांत ने छिछोरे और धोनी जैसी फिल्मों के इतने आशावादी और किसी भी परिस्थिति में हार न मानने वाले किरदार निभाए तो उन पर कोई असर नहीं हुआ? 
 
इतने दमदार रोल निभाने वाला आखिर जिंदगी की लड़ाई में ऐसे कैसे हार मान सकता है? सुशांत ने जो सपने देखे थे उनमें से अधिकांश पूरे हुए। 
 
उन्होंने इंज‍ीनियरिंग की पढ़ाई की। टीवी के जरिये अभिनय की दुनिया में कदम रखा और लोकप्रिय हुए। फिल्मों में कदम रखा और वहां भी सफलता मिलनी शुरू हुई थी। 
 
लोकप्रिय वे हो गए थे। आर्थिक रूप से भी मजबूत थे। ऐसे में जिंदगी को खत्म करने का इतना बड़ा कदम वे उठा लेंगे, किसी ने भी नहीं सोचा था। 
 
धोनी और छिछोरे जैसी फिल्म करने वाले शख्स से ऐसी उम्मीद नहीं थी।  
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानू पहुंची धर्मेन्द्र को अंतिम बिदाई देने

जब धर्मेंद्र को पहली बार मिला अवॉर्ड, खुशी से आंखों में आ गए आंसू

गोविंदा ने क्यों दी थी अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को धर्मेन्द्र की फोटो?

धर्मेंद्र के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर, सेलेब्स ने पोस्ट शेयर कर दी श्रद्धांजलि

भारतीय सिनेमा में एक युग का अंत, धर्मेंद्र के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख