Hanuman Chalisa

टाइगर जिंदा है : ट्रेलर रिव्यू

समय ताम्रकर
क्रिसमस पर रिलीज होने वाली फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का ट्रेलर जारी हो गया है। यह कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म 'एक था टाइगर' का सीक्वल है। कबीर के मुताबिक उन्हें अपनी फिल्म 'एक था टाइगर' पसंद नहीं है क्योंकि उसकी मेकिंग के दौरान उन्हें कई समझौते करने पड़े थे। भले ही वो फिल्म ब्लॉकबस्टर हो गई, लेकिन उन्होंने कई गलतियां की थीं। शायद इसी कारण उन्होंने सीक्वल का निर्देशन नहीं किया और 'सुल्तान' वाले अली अब्बास ज़फर को यह फिल्म करने को मिल गई। 
 
टाइगर जिंदा है के ट्रेलर में पूरी कहानी को खोल के सामने रख दिया गया है। इराक में फंसी नर्सों को बचाने का मिशन टाइगर को मिलता है। सारा खेल इस बात पर निर्भर है कि टाइगर इस मिशन को अंजाम कैसे देता है। क्या इस मिशन में रोमांच होगा? यह निर्देशक के प्रस्तुतिकरण पर निर्भर करता है। 
 
इस मिशन को रोमांचक बनाने के लिए आ‍धुनिक हथियारों पर खासा फोकस किया गया है। मशीनगन, गोलियां, हेलिकॉप्टर, विदेशी लोकेशन के सहारे सलमान को 'हीरोगिरी' दिखाने का भरपूर अवसर फिल्म में दिया गया है, यह ट्रेलर में साफ नजर आता है। अरसे बाद सलमान खान एक्शन करते नजर आएंगे और फिल्म का यूएसपी ही 'एक्शन' है। ट्रेलर देख समझ आता है कि एक्शन दर्शकों को रोमांचित करने वाला है क्योंकि संवाद कम और एक्शन ज्यादा है। सलमान कमांडो स्टाइल में एक्शन करते नजर आ रहे हैं।  
 
ट्रेलर धमाकेदार है। कैसी फिल्म देखने दर्शक जा रहे हैं, उन्हें पहले से ही मानसिक रूप से तैयार करता है। कहते हैं कि 'फर्स्ट इम्प्रेशन इज़ लास्ट इम्प्रेशन' और 'टाइगर जिंदा है' का ट्रेलर पहली बार में ही प्रभावित करता है। 
 
सलमान की पिछली फिल्म 'ट्यूबलाइट' भले ही असफल हो गई हो, लेकिन इससे उनके स्टारडम पर कोई आंच नहीं आई है। 'टाइगर जिंदा है' धमाकेदार ओपनिंग करेगी, यह बात ट्रेलर ने तय कर दी है। 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

थाई-हाई स्लिट आउटफिट में शिल्पा शेट्टी का कातिलाना अंदाज, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

व्हाइट सूट और नीले दुपट्टे में पश्मीना रोशन का सादगी भरा अंदाज, जीता फैंस का दिल

1000 करोड़ से 3000 करोड़ तक: रणवीर सिंह बने भारतीय बॉक्स ऑफिस के नए सम्राट, रचा नया इतिहास

प्राइम वीडियो ने क्राइम थ्रिलर 'राख' का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज किया, दिल दहला देगी कहानी

'वेलकम टू द जंगल' का पार्टी एंथम 'ऊंचा लंबा कद फॉरएवर' रिलीज, अक्षय कुमार-दिशा पाटनीकी जोड़ी ने मचाया धमाल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख