Hanuman Chalisa

अजय देवगन की भोला बॉक्स ऑफिस पर क्यों रही कमजोर? 5 कारण

समय ताम्रकर
गुरुवार, 13 अप्रैल 2023 (12:56 IST)
अजय देवगन ने भोला में न केवल लीड रोल अदा किया बल्कि डायरेक्शन भी खुद किया। फिल्म के एक्शन सीक्वेंसेस पर काफी मेहनत की गई। अजय और उनके फैंस को ‘भोला’ से बहुत ज्यादा उम्मीद थी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म का लाइफ टाइम कलेक्शन सौ करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद नहीं है। आखिर क्या कारण रहे जो फिल्म को पसंद नहीं किया गया।
 
कारण नंबर 1: ओरिजनल फिल्म ही लोगों ने देख रखी थी 
तमिल फिल्म ‘कैथी’ का भोला हिंदी रिमेक है। कैथी लगभग 4 साल पहले रिलीज हुई थी और हिंदी भाषी दर्शकों ने इसे टीवी और दूसरे माध्यम पर इसे देखा था। इसलिए उन्हें भोला में खास दिलचस्पी नहीं जगी। 

 
कारण नंबर 2 : हिंसा का बोलबाला 
भोला फिल्म में खूब हिंसा दिखाई गई है। यह खून-खराबे से भरपूर है। इस वजह से महिलाएं और बच्चों ने भोला में रूचि नहीं दिखाई। 
 
कारण नंबर 3 : सिंगल ट्रैक पर चलती फिल्म 
भोला में न कॉमेडी है, न रोमांस है और न डांस और गाने हैं। सिंगल ट्रैक यानी एक्शन पर यह फिल्म चलती रहती है। एक्शन का ओवरडोज होने के कारण दर्शकों को मनोरंजन की खुराक फिल्म से नहीं मिल पाती। 


 
कारण नंबर 4 : बड़े कलाकारों का अभाव 
अजय देवगन को छोड़ फिल्म में कोई बड़ा स्टार नहीं है। विलेन के रूप में भी बड़ा चेहरा नहीं है। विलेन के रूप में किसी को उभरने नहीं दिया गया है, लिहाजा हीरो बनाम विलेन की टक्कर में दर्शकों की रूचि नहीं जगती। 
 
कारण नंबर 5 : रीमेक में दर्शकों की रूचि नहीं 
पिछले कुछ महीनों में कई बड़े रीमेक फ्लॉफ साबित हुए हैं। दृश्यम 2 को छोड़ अधिकांश हिंदी में बनाए गए रीमेक से दर्शकों ने दूरी बनाए रखी। इनमें से कुछ हॉलीवुड फिल्मों के तो कुछ दक्षिण भारतीय फिल्मों के रीमेक थे। क्या दर्शक ओरिजनल हिंदी फिल्में ही देखना चाहते हैं? 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

जेब्रा प्रिंट आउटफिट में दिशा पाटनी ने ढाया कहर, सिजलिंग पोज देख फैंस हुए क्रेजी

थिएटर्स में देखने मिलेगा जबरदस्त क्रेज, 10 दिनों के भीतर रिलीज होंगी साल की दो बड़ी फिल्में 'टॉक्सिक' और 'मिर्जापुर: द मूवी'

अमोल पाराशर और आकांक्षा रंजन ने बताए 'ग्राम चिकित्सालय' के नए सीजन के बड़े बदलाव

​'बंटवारा 1947' की रिलीज से पहले करण देओल ने पापा सनी देओल पर लुटाया प्यार, फादर्स डे पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

प्रभास की छोटी सी झलक ने 'कल्कि 2' और 'स्पिरिट' को लेकर फैंस के बीच छेड़ी चर्चा!

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख