रानी और आदित्य की लव स्टोरी

समय ताम्रकर
IFM
अभिषेक और ऐश्वर्या के बाद बॉलीवुड की एक ओर चर्चित नायिका रानी मुखर्जी भी शादी के बंधन में बंधने जा रही है। बॉलीवुड के नंबर वन निर्माता आदित्य चोपड़ा और रानी ने 60 लोगों की मौजूदगी में ‘रोका’ की रस्म पूरी कर ली है। चोपड़ा परिवार के करीबी सूत्रों का कहना है कि इस कार्यक्रम में रानी के माता-पिता, यश चोपड़ा, पामेला चोपड़ा और उदय चोपड़ा शामिल थे।

चोपड़ा परिवार के जिस बंगले पर ‘चाँदनी’ फिल्म की शूटिंग हुई है वहीं पर यह रस्म पूरी हुई। कहा जा रहा है कि शीघ्र ही आदित्य और रानी भी परिणय सूत्र में बंधने वाले हैं। हालांकि चोपड़ा या रानी के परिवार से इस तरह की कोई सूचना जारी नहीं हुई है।

आदित्य चोपड़ा की पहली शादी पायल मल्होत्रा से हुई है। पायल यश चोपड़ा के करीबी दोस्त की बेटी होने के साथ ही आदित्य की बचपन की दोस्त भी हैं। इस विवाह को करीब पाँच-छ: वर्ष हो गए हैं। आदित्य और पायल की कोई संतान नहीं है। आदित्य ने पायल से शादी करने के बाद छ: माह लंबा हनीमून मनाया था और वे पूरी दुनिया घूमे थे। किंतु पिछले दो वर्ष से आदित्य और पायल में अनबन चल रही थीं। आदित्य ने पायल से तलाक लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी थीं।

यश चोपड़ा आदित्य के इस कदम से बेहद नाराज थे। उन्होंने अपनी बहू का साथ देने का फैसला किया और आदित्य को समझाया भी। लेकिन आदित्य नहीं माने। यश चोपड़ा के दबाव डालने पर आदित्य ने अपने माता-पिता का घर छोड़कर होटल में रहने लगे।

पिछले कुछ वर्षों से आदित्य और रानी के बीच प्रेम-प्रसंग के चर्चे हो रहे थे। लेकिन रानी का झुकाव अभिषेक के प्रति ज्यादा था। एक समय तो लगा कि रानी और अभिषेक शादी करेंगे। रानी को अमिताभ बेहद पसंद करते थे, लेकिन जया बच्चन को रानी कभी भी पसंद नहीं आई। ऐन मौके पर ऐश्वर्या ने बाजी मार ली।

आदित्य चोपड़ा एक बेहद ही सुलझे हुए और बुद्धिमान व्यक्ति माने जाते हैं। उन्होंने ‘दिलवाले दुल्हनियाँ ले जाएँगे’ जैसी फिल्म बनाई हैं, जो उनके द्वारा निर्देशित पहली फिल्म है। यह फिल्म 1995 से अब तक मुंबई में चल रही है। इसके बाद आदित्य ने ‘मोहब्बतें’ बनाई। बाद में आदित्य ने निर्देशन छोड़कर यशराज बैनर को आगे ले जाने का फैसला किया। उन्होंने अपने बैनर में कई निर्देशकों को मौका दिया और वे निर्देशकों के निर्देशक बनें। आदित्य को दर्शकों की नब्ज का बेहद अच्छा ज्ञान है। उन्होंने लाइन से कई हिट फिल्में दी।

कहा जाता है कि अपनी फिल्मों में रानी मुखर्जी को अभिनय करते देख आदित्य को उनसे प्यार होने लगा। उनका प्यार एकतरफा था। अभिषेक की शादी होने के बाद रानी को भी एक योग्य वर की तलाश थी। रानी के लिए भी आदित्य से बेहतर चुनाव और कोई नहीं हो सकता था। हालांकि रानी और आदित्य को कभी भी सार्वजनिक स्थान पर साथ में नहीं देखा गया।

आदित्य बहुत ही रिजर्व किस्म के इंसान है। प्रचार-प्रसार के इस युग में आदित्य बिलकुल छिप कर रहते हैं। वे कभी भी अपनी फिल्म की पब्लिसिटी में हिस्सा नहीं लेते हैं। न ही वे फिल्मी पार्टियों, पुरस्कार समारोहों और टीवी पर दिखाई देते हैं। कहा जाता है कि उन्होंने जिंदगी में सिर्फ एक ही इंटरव्यू दिया है। उनके केवल एक या दो फोटोग्राफ उपलब्ध हैं। आदित्य इन गैर जरूरी चीजों में अपनी ऊर्जा को अपव्यय करने के बजाय अपनी सारी शक्ति सृजन करने में लगाते हैं। उनका सारा ध्यान अर्जुन की तरह केवल अपने लक्ष्य पर होता है।

इतने शांत और तड़क-भड़क से दूर रहने वाले इंसान का अपनी पत्नी से तलाक लेना, अपने माता-पिता के खिलाफ जाना आश्चर्य का विषय है। इस घटना से प्यार की ताकत जाहिर होती है। प्यार किया नहीं जाता हो जाता है जैसे मुहावरे आदित्य पर सटीक बैठते हैं। रानी के प्यार से आदित्य को इतनी ताकत मिलीं कि अपने माता-पिता के आगे सर नहीं उठाने वाले आदित्य ने उनको छोड़ने का फैसला किया। यश चोपड़ा के भारी दबाव के बावजूद उन्होंने पायल से तलाक लेने की प्रक्रिया शुरू कर दीं। यश चोपड़ा ने आदित्य के करोड़ों के साम्राज्य को छिनने की भी धमकी दी लेकिन आदित्य पर इसका कोई असर नहीं हुआ। ‘रोका’ समारोह में यश चोपड़ा की उपस्थिति यह दर्शाती हैं कि उन्हें आदित्य के सामने झुकना पड़ा।

अक्सर फिल्म निर्माता या निर्देशक फिल्म बनाते समय अपनी नायिका के किरदार से प्यार करने लगते हैं और ये प्यार कब नकली चरित्र से गुजरता हुआ जीते जागते व्यक्ति से हो जाता है पता ही नहीं चलता। वी शांताराम-संध्या, राजकपूर-नर्गिस और राजकुमार संतोषी-मीनाक्षी शेषाद्रि जैसे कई उदाहरण हैं।

आदित्य और रानी के बीच कुछ न कुछ तो हैं, लेकिन ‘रोका’ रस्म वाली खबर कितनी सच है ये वक्त आने पर पता चलेगा।

Show comments

बॉलीवुड हलचल

जितेन्द्र की नेटवर्थ में हुआ जबरदस्त इजाफा, मुंबई में दो प्लॉट बेचकर कमाए 855 करोड़ रुपए

नेहा कक्कड़ कभी जागरण में गाती थीं गाना, आज हैं इंडस्ट्री की टॉप सिंगर

आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, ये सेलेब्स पर्यावरण की रक्षा के लिए उठा रहे आवाज

हाउसफुल 5 में होंगे दो-दो क्लाइमैक्स, 5A और 5B वर्जन में अलग-अलग होंगे कातिल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

किशोर कुमार का दिल टूटा, मिथुन ने मौका लपका: योगिता बाली के प्यार की इस दास्तां में है बॉलीवुड ड्रामा का पूरा तड़का

कियारा का बिकिनी लुक देख फैंस के छूटे पसीने, War 2 में दिखाया हॉटनेस और परफेक्ट फिगर का जलवा

रेखा से तथाकथित शादी, 3 टूटे रिश्ते और अधूरी फिल्म: विनोद मेहरा की जिंदगी की अनकही कहानी

वायरल गर्ल मोनालिसा का मॉडर्न लुक देख खुली रह जाएंगी आंखें, डायमंड ज्वेलरी पहन कराया फोटोशूट

ब्लैक डीपनेक ड्रेस में तमन्ना भाटिया का बोल्ड अंदाज, देखिए तस्वीरें