Hanuman Chalisa

हॉलीवुड में काम करने का इरादा नहीं : अभिषेक बच्चन

Webdunia
बॉलीवुड में ऑफर की कमी से जूझ रहे जूनियर बी अभिषेक बच्चन का कहना है कि उनका हॉलीवुड में काम करने का कोई इरादा नहीं है। बॉलीवुड के कई सितारे जहां हॉलीवुड में काम करना शान समझते हैं वहीं अभिषेक बच्चन की इसमें रूचि नहीं है जबकि उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन ने कुछ हॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया है।
दुनिया भर में बॉलीवुड 
अभिषेक कहते हैं "हॉलीवुड सिर्फ अंग्रेजी भाषा की फिल्मों का उद्योग जगत है और कुछ नहीं। मैं यहां खुश हूं इसलिए बाहर जाने का सवाल ही पैदा नहीं होता। बॉलीवुड की फिल्में दुनियाभर में देखी जा रही हैं। हॉलीवुड से लोग यहां आकर काम कर रहे हैं, ऐसे में बाहर जाने का सवाल ही पैदा नहीं होता।" 
 
आसान नहीं है कॉमेडी 
अभिषेक की फिल्म हाउसफुल 3 तीन जून को प्रदर्शित होगी। अभिषेक इस फिल्म में कॉमेडी करते नजर आएंगे। उनके अनुसार कॉमेडी करना बेहद मुश्किल काम है। "कॉमेडी देखने में आसान लगती है लेकिन यह है नहीं। कॉमेडी फिल्मों से अभिनय की बारीकियां सीखी जा सकती हैं। इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए।" अभिषेक बताते हैं। 
              
हाउसफुल 3 के बारे में 
हाउसफुल 3 की चर्चा करते हुए अभिषेक कहते हैं "यह फिल्म एक अमीर बाप की तीन बेटियों की कहानी है, जिन्हें तीन आजाद ख्याल लड़कों से प्यार हो जाता है, लेकिन लड़कियों का पिता राह का रोड़ा बन बीच में खड़ा है। ऐसे में ये तीनों लड़के किस तरह उनके घर में एंट्री लेते हैं। क्या-क्या योजनाएं बनती हैं, फिल्म इसी के ईद-गिर्द घूमती है।"
 
आलोचक या प्रशंसक 
एक सवाल के जवाब में अभिषेक ने कहा "यदि आपके आलोचक हैं तो आपमें सुधार की गुंजाइश बनी रहती है, क्योंकि आपकी हर
गतिविधियों पर उनकी नजर होती है और कई मायनों में आपके सबसे बड़े प्रशंसक भी वही होते हैं।"(वार्ता) 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

गद्दी की जंग फिर होगी शुरू, 'मिर्जापुर: द मूवी' से सामने आया कालीन भैया, मुन्ना और गुड्डू का फर्स्ट लुक

'तारक मेहता' के बाघा पर टूटा दुखों का पहाड़, तन्मय वेकारिया के पिता का निधन

'दुल्हनिया ले आएगी' का फर्स्ट लुक रिलीज, हटके अंदाज में दिखीं खुशाली कुमार

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में आएगा 10 साल का महा-लीप, जेल से लौटेंगी तुलसी

रोनाल्डो, नेमार और ड्रेक जैसे खास लोगों की लिस्ट में शामिल हुईं उर्वशी रौतेला, खरीदीं 90 करोड़ की दो बुगाटी टर्बिलॉन हाइपरकार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख