Hanuman Chalisa

खट्टी-मीठी प्रेम कहानियों का हिस्सा बनना चाहता हूं : रणदीप हुड्डा

Webdunia
पिछले वर्ष 2014 में रिलीज़ ‘किक’, ‘हाईवे’ तथा ‘रंग रसिया’ में दिलचस्प किरदार निभाने के बाद अब रणदीप हुड्डा अपने माथे पर लगे गंभीर अभिनेता का टैग उखाड़ फेंकना चाहते हैं। 
इस सिलसिले में स्वयं रणदीप कहते हैं, ‘’मैं हमेशा से इस बात को लेकर क्लियर रहा हूं कि मुझे किस तरह की और कौन सी फिल्में करनी हैं। यह ईश्वर की मुझ पर दया है कि मैंने जैसा सोचा उसी तरह की फिल्में भी मुझे मिली, लेकिन अब मैं कुछ अलग करना चाहता हूं।’’ 
 
गौरतलब है कि साल की शुरूआत में रिलीज़ हुई फिल्म ‘हाईवे’ में रणदीप के क्रूर किंतु प्यारे किरदार महाबीर भाटी को काफी सराहा गया। इस किरदार की सफलता यह भी रही कि फिल्म में जिस लड़की का वह अपहरण कर उसे दूर ले जाता है उस लड़की को इस क्रूर हरियाण्वी जाट से प्यार हो जाता है। 
 
इस संदर्भ में रणदीप कहते हैं, ‘’हाईवे’ में मेरे किरदार को काफी सराहा गया। हालांकि उसमें मैंने एक क्रूर इंसान का किरदार निभाया था। यह किरदार ऐसा था जिससे सिर्फ हीरोइन को ही नहीं बल्कि सबको प्रेम हो गया। सो, अब मुझे लगता है यह सही समय है जब मैं एक खट्टी मीठी प्रेम कहानी की तरफ बढूं।’’ 
 
वैसे रणदीप की दिली इच्छा को जानकर सबके मन में यह सवाल उठ रहे होंगे कि क्या खट्टी मीठी प्रेम कहानी के साथ वह इसके महत्वपूर्ण भाग कहे जानेवाले डांस और सांग का भी हिस्सा बनना पसंद करेंगे? इस सवाल के जवाब में हल्के से मुस्कुराते हुए रणदीप ने कहा, ‘मैं सही तरीके से एक छलांग लगाना चाहता हूं। अगर मेरे दर्शक चाहते हैं तो मैं यह सब ज़रूर करूंगा, लेकिन अपने निर्देशक के नज़रिये से। मैं चाहता हूं कि मैं अपने निर्देशकों की चुनौतियों तथा अपेक्षाओं पर खरा उतरूं। मुझे यह पसंद नहीं कि चीज़ें आसानी से हो जाएं। आपको सुनकर हैरानी हो, लेकिन जब मैं देखता हूं कि कोई भी चीज़ मेरे पास बिना प्रयास के चली आ रही है तो मैं बंधा हुआ महसूस करता हूं।’’ 
 
तो क्या यह माना जाए कि अब गंभीर किरदारों को पीछे हटना पड़ेगा? ‘’ऐसा नहीं है। मैं विचारशील किरदार भी निभाना चाहता हूं, लेकिन मैं समझता हूं उसके साथ मुझमें और भी बहुत कुछ है जिसका इस्तेमाल किया जाना चाहिए।’’ रणदीप ने कहा। 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान छोड़ेंगे गैलेक्सी अपार्टमेंट, परिवार संग 6 मंजिला सी-फेसिंग लग्जरी टावर में होंगे शिफ्ट!

Welcome To The Jungle Box Office: अक्षय कुमार की फिल्म ने 'भूत बंगला' को पहले दिन के कलेक्शन में छोड़ा पीछे

तमिल सिनेमा के 'स्क्रीनप्ले किंग' के. भाग्यराज का निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

'मोदी जी, मोदी जी' कहती है सुनील शेट्टी की 15 महीने की नातिन, हर सुबह तस्वीर को खिलाती है लड्डू

'कल्कि 2898 एडी' के 2 साल: प्रभास के 'भैरव' के किरदार के बारे में 5 अनसुनी बातें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका