सईद जाफरी के बारे में 25 जानकारियां

Webdunia
1) 8 जनवरी 1929 को जन्मे, सईद जाफरी भारतीय-ब्रिटिश एक्टर थे। उन्होंने रेडियो, स्टेज, टेलीविजन और फिल्मों में अभिनय किया था। 
2) सईद जाफरी कई भाषाएं बोल सकते थे। उन्होंने कई ब्रिटिश, अमेरिकन और भारतीय फिल्मों में अभियन किया है। 
3) सईद जाफरी को अस्सी और नब्बे के दशक में ब्रिटेन में एशिया मूल के सबसे बेहतर अभिनेता के रूप में माना गया। 
4) साल 1995 में सईद जाफरी को उनके ड्रामा के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ऑनरी कमांडर ऑफ द ब्रिटिश एंपायर के सम्मान से नवाजा गया। 
5) ऑनरी कमांडर ऑफ द ब्रिटिश एंपायर सम्मान पाने वाले सईद जाफरी पहले एशियाई अभिनेता थे। 
6) साल 1998 में सईद जाफरी ने अपने जीवन पर आधारित संस्मरण जारी किया। जिसमें उन्होंने अपने जीवन के हर पहलू पर लिखा। 
7) सईद जाफरी, ब्रिटिश राज में पंजाब के एक मुस्लिम परिवार में जन्मे थे। उनके पिता डॉक्टर हामिद हुसैन जाफरी थे। 
8) सईद जाफरी की शिक्षा मिंटो सर्किल अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी में हुई थी। 
9) सईद जाफरी की दूसरी पोस्ट ग्रेज्युएट डिग्री अमेरिका के कैथोलिक युनिवर्सिटी से थी। इसके लिए उन्हें पूरी स्कॉलशिप मिली थी। 
10) सईद जाफरी ने अपने करियर की शुरुआत एक थिएटर कंपनी 'युनिटी थिएटर' की स्थापना के साथ की। यह कंपनी दिल्ली में स्थापित की गई थी। 
11) उनके थिएटर में टेनिसी विलियम, क्रिटोफर फ्रेय, विल्डे और शेक्सपियर की कृतियों पर काम किया। 
12) सईद जाफरी की पहली शादी अभिनेत्री और टीवी शेफ एंकर मधुर जाफरी से हुई थी। इनके साथ सईद जाफरी का 1965 में तलाक हो गया। 
13) सईद जाफरी के पहली शादी से तीन बेटियां हैं। उनकी एक बेटी सकिना जाफरी अभिनेत्री हैं। 
14) सईद जाफरी ने विदेशी अभिनेताओं में सीन कॉनेरी, माइकल कैने और पिअर्स ब्रॉनसन जैसे बड़े नामों के साथ काम किया है। 
15) सईद जाफरी ऐसे पहले भारतीय अभिनेता थे जो शेक्सपियर के नाटकों का मंचन करने युनाइटेड स्टेट्स के टूर पर गए थे।
16) सईद जाफरी ऐसे पहले एशियाई अभिनेता थे जिन्हें ब्रिटिश और कनैडियन अकेडमी अवार्ड के लिए नामांकित किया गया था। 
17) सईद जाफरी पहले भारतीय अभिनेता थे जिन्हें ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश अम्पायर (ओबीई) अवॉर्ड ड्रामा में उनके काम के लिए दिया गया। 
18) सईद जाफरी ने ऑल इंडिया रेडियो के रेडियो डायरेक्टर के रूप में भी काम किया था। 
19) सईद जाफरी अमेरिका में भारतीय सरकार के पर्यटन विभाग के पब्लिसिटी और एडवर्टाइजिंग डायरेक्टर के तौर पर 1958 से 1960 तक नियुक्त रहे। 
20) फर्राटे दार अंग्रेजी बोलने वाले सईद की हिंदी और उर्दू पर गजब की पकड़ थी। वे 100 से भी अधिक हिन्दी फिल्मों में काम कर चुके हैं। 
21) बीबीसी की वर्ल्ड सर्विस के लिए सईद जाफरी ने सैकड़ों हिन्दी, उर्दु और अंग्रेजी में स्क्रिप्ट लिखीं और प्रदर्शित की थीं। 
22) साल 1997 में बीबीसी की वर्ल्ड सर्विस सीरिज के 'ए सुटेबल बॉय' के सभी 86 कैरेक्टरों के लिए सईद जाफरी की आवाज का इस्तेमाल किया गया था। 
23) सईद जाफरी को बीबीसी रेडियो फॉर प्ले द पंप के लिए प्रिक्स इटालिया का अवार्ड दिया गया था। इसमें उन्होंने किरदारों के लिए सर माइकल रेडग्रेव के साथ अपनी आवाज दी थी। 
24) सईद जाफरी जबरदस्त मिमिक्री करते थे। अपने स्कूल के दिनों से ही उन्होंने अपने टीचरों की नकल उतारना शुरू कर दिया था। 
25) सईद जाफरी अपने लंदन स्थित घर में ब्रेन हेमरेज से गिरे और फिर कभी होश में नहीं आए। 15 नवम्बर 2015 को लंदन में उनका निधन हो गया। 
 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

सैयारा वर्ल्ड वाइड 500 करोड़ पार, ऐसा करने वाली पहली लव स्टोरी, चेक करें डिटेल्स

उदयपुर फाइल्स की रिलीज पर फिर उठे सवाल, फिल्म के प्रोड्यसूर ने सूचना प्रसारण मंत्री से की मुलाकात

फरहान अख्तर स्टारर 120 बहादुर का दमदार टीज़र हुआ रिलीज: जंग, जज़्बा और बलिदान की कहानी

श्वेता तिवारी ने बेटी पलक को ऐसे बनाया जिम्मेदार: बजट से ज्यादा खर्च किया तो बर्तन धोने पड़ते थे

काजोल की 5 फिल्में, जो आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सैयारा रिव्यू: गहरे जज्बात, रोमांस और संगीत की नई उड़ान

37 साल छोटी एक्ट्रेस संग बिग बॉस में एंट्री करके अनूप जलोटा ने मचा दिया था तहलका, अब बताया रिश्ते का सच

सैयारा देख थिएटर्स में ही क्रेजी हुए युवा, कोई छाती पीट चीख रहा तो कोई दहाड़े मारकर रो रहा

अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा देख करण जौहर की आंखों से निकले आंसू, बोले- पूरे देश को प्यार में डुबो दिया

क्या इस कोरियन मूवी की कॉपी है अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा? यूजर्स ने निकाला कनेक्शन