जब उड़ी थीं गोविंदा के बारे में हैरान कर देने वाली 3 अफवाहें!

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 21 दिसंबर 2023 (12:17 IST)
गोविंदा का करियर सरपट दौड़ रहा था। हिट पर हिट दिए जा रहे थे। लेकिन कहते हैं ना कि वक्त हमेशा एक जैसा नहीं रहता। गोविंदा के साथ भी वही हुआ। समय का पहिया ऐसा घूमा कि आसमान से जमीन पर आ गिरे। फिल्म पिटने लगी। दोस्तों ने साथ छोड़ दिया। काम मिलना बंद हो गया। यह सब इतनी जल्दी हुआ कि गोविंदा संभल पाएं उससे पहले ही सब कुछ हाथ से निकल गया।
वेबदुनिया विशेष लेख
गोविंदा को सूझा नहीं कि करियर को पटरी पर लाने के लिए वे क्या करें। सोचा कि किस्मत रूठ गई है और ऐसे समय लोग अपने ग्रहों को खुश करने के लिए बाबाओं की शरण में जाते हैं। कहते हैं कि गोविंदा भी बाबा के पास गए थे। बाबाओं ने कुछ टोटके बताए और गोविंदा ने इन टोटकों को पूरा करने के लिए ऐसी हरकत कर डाली कि लोग चकित रह गए। गोविंदा के बारे में तरह-तरह की अफवाह उड़ने लगीं। ऐसी ही 3 अफवाहों का जिक्र हम कर रहे हैं। ये सही है या गलत, कहा नहीं जा सकता, लेकिन बॉलीवुड में इन पर यकीन किया गया था। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Govinda (@govinda_herono1)

लेट पहुंचने का टोटका 
गोविंदा जब करियर के शिखर पर थे तो शूटिंग पर देरी से पहुंचते थे। कई बार तो वे 5-6 घंटे लेट पहुंचते थे और सेट पर सभी इंतजार करते रहते थे। निर्माता खून के आंसू रोते थे क्योंकि स्टूडियो का किराया लगता था। जब किसी ने पता लगाया कि आखिर क्या कारण है कि वे देर से पहुंचते हैं तो पता चला कि किसी ने गोविंदा को कहा कि शूटिंग पर लेट जाओ। इससे फिल्म भी थिएटर में लेट (देर) तक चलेगी। देर तक यानी कई दिनों तक चलेगी तो हिट रहेगी। बस, गोविंदा लेट पहुंचने लगे। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Govinda (@govinda_herono1)

मुर्गी के साथ शॉट 
बड़ी विचित्र किस्म की अफवाह थी ये। कहा गया कि गोविंदा ने जिद पकड़ ली कि वे मुर्गी के साथ एक शॉट देंगे। अब निर्देशक और लेखक सहित सभी लोग हैरान कि स्क्रिप्ट में तो कहीं मुर्गी का जिक्र नहीं है। कैसे इसको कहानी में फिट किया जाएगा? गोविंदा नहीं माने तो फैसला लिया गया कि गोविंदा मुर्गी को पकड़ कर हाथ पीछे रखेंगे। इससे मुर्गी दिखाई भी नहीं देगी और काम भी हो जाएगा। आखिर में यह आइडिया जम गया और ऐसा ही किया गया। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Govinda (@govinda_herono1)

घर दे दिया 
किसी पंडित ने कहा कि आप अपने को-आर्टिस्ट को घर गिफ्ट में दे दो इससे किस्मत चमक जाएगी। गोविंदा ने ऐसा ही किया। बाद में सफाई दी कि कि वो घर तो मैंने उसे बेचा है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कर्नाटक में लगा ठग लाइफ पर बैन, कमल हासन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

मिस वर्ल्ड 2025 में जज बनीं मानुषी छिल्लर, बोलीं- मुझे अपने दिन याद आ गए...

सोनाक्षी सिन्हा ने निभाया वादा, न चुंबन दिया और न बिकिनी पहनी, एक्ट्रेस के बारे में 30 रोचक जानकारियां

भारतीय सिनेमा जगत के पहले शोमैन थे राज कपूर, बतौर बाल कलाकार शुरू किया था करियर

हीरामंडी की आलमजेब बनीं मां, भंसाली की भांजी शर्मिन सहगल ने दिया बेटे को जन्म

सभी देखें

जरूर पढ़ें

किशोर कुमार का दिल टूटा, मिथुन ने मौका लपका: योगिता बाली के प्यार की इस दास्तां में है बॉलीवुड ड्रामा का पूरा तड़का

कियारा का बिकिनी लुक देख फैंस के छूटे पसीने, War 2 में दिखाया हॉटनेस और परफेक्ट फिगर का जलवा

रेखा से तथाकथित शादी, 3 टूटे रिश्ते और अधूरी फिल्म: विनोद मेहरा की जिंदगी की अनकही कहानी

वायरल गर्ल मोनालिसा का मॉडर्न लुक देख खुली रह जाएंगी आंखें, डायमंड ज्वेलरी पहन कराया फोटोशूट

ब्लैक डीपनेक ड्रेस में तमन्ना भाटिया का बोल्ड अंदाज, देखिए तस्वीरें