Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बिपाशा बसु ने शादी करने के पहले 20 साल तक 3 पुरुषों के साथ किया रोमांस

हमें फॉलो करें bipasha basu

WD Entertainment Desk

, रविवार, 7 जनवरी 2024 (12:13 IST)
Bipasha Basu Birthday: 7 जनवरी 1979 को जन्मी बिपाशा बसु 45 साल की हो गई हैं। फिल्मों में अपने अभिनय से ज्यादा सुर्खियां उन्होंने अपने बोल्ड अंदाज और रोमांस के लिए बटोरी हैं। इस समय वे करण सिंह ग्रोवर के साथ वैवाहिक जीवन का आनंद उठा रही हैं। वह एक बेटी देवी की मां भी बनी चुकी हैं। 
 
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 30 अप्रैल 2016 को शादी रचाई थी। लेकिन इसके पहले बिपाशा 20 वर्षों तक रोमांस करती रहीं। करण के आने के पहले उनकी लाइफ में तीन पुरुष आए थे। 
डीनो मोरिया 
17 वर्ष की उम्र में बिपाशा अपना दिल फिल्म अभिनेता और मॉडल डीनो मोरिया को 1996 में दे बैठीं। डीनो बेहद हैंडसम हैं और लड़कियां उन पर मर मिटती थीं, लेकिन डीनो का दिल बिपाशा पर आ गया। दोनों का रोमांस लगभग 6 साल तक चला। बिपाशा अपने फिल्म करियर को लेकर गंभीर हुईं तो डीनो का साथ छूट गया। दोनों 'राज' और 'गुनाह' जैसी फिल्मों में साथ नजर भी आए। ब्रेकअप के बावजूद अभी भी दोनों अच्छे दोस्त हैं। 

webdunia

 
जॉन अब्राहम 
फिल्म 'जिस्म' में बिपाशा के हीरो जॉन अब्राहम थे। डीनो की तरह जॉन भी खूबसूरत शख्सियत के मालिक और स्टाइलिश इंसान हैं। जिस्म की शूटिंग के दौरान बिपाशा और जॉन नजदीक आ गए। इस फिल्म में उनकी केमिस्ट्री देखते ही बनती है। फिल्म भी हिट रही और बिपाशा-जॉन की जोड़ी भी। 2002 से शुरू हुआ यह रोमांस 2011 तक चला। बिपाशा बसु और जॉन की जोड़ी बॉलीवुड में आदर्श मानी जाती थी। दोनों एक-दूसरे के प्रेम में डूबे नजर आते थे। लगा कि शादी कर रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शायद शादी की बात को लेकर दोनों में अनबन हुई और लगभग दस साल चला रिश्ता टूट गया। 

webdunia

 
हरमन बावेजा 
जॉन से अलग होने के बाद बिपाशा की जिंदगी में हरमन बावेजा आए। हरमन का प्रियंका चोपड़ा से ब्रेकअप हुआ था और बिपाशा का जॉन से। दोनों की हालत एक जैसी थी। इसलिए दोनों फौरन नजदीक आ गए। कहते हैं कि बिपाशा से हरमन शादी करना चाहते थे, लेकिन हरमन की फैमिली इसके लिए तैयार नहीं थी। हरमन अपने परिवार के खिलाफ जाने की हिम्मत नहीं कर पाए और बिपाशा से अलग हो गए। दोनों की नजदीकियां लगभग दो-तीन वर्ष तक रही। 

webdunia

 
करण सिंह ग्रोवर 
फिल्म 'अलोन' के सेट पर बिपाशा की मुलाकात करण सिंह ग्रोवर से हुईं। उनकी कुछ शादियां टूट चुकी थीं। बिपाशा का दिल करण ने जीत लिया और दोनों ने लगभग एक साल के रोमांस के बाद ही शादी करने का फैसला ले लिया। दोनों में बेहद जमती है और सोशल मीडिया पर हम उनके फोटो-वीडियो लगातार देखते रहते हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इन चार हसीनाओं के पास हैं पोल डांसिंग में मास्टरी