अपनी दमदार एक्टिंग की बदौलत बिपाशा बसु ने जीते हैं कई अवॉर्ड्स
दिल्ली में जन्मी बिपाशा ने साल 2001 में फिल्म अजनबी से बॉलीवुड डेब्यू किया था
Publish Date: Sun, 07 Jan 2024 (11:05 IST)
Updated Date: Sun, 07 Jan 2024 (11:05 IST)
- बिपाशा ने बतौर मॉडल करियर की शुरुआत की
-
2001 में फिल्म अजनबी से किया बॉलीवुड डेब्यू
-
अब तक 60 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
bipasha basu birthday : बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस बिपाशा बसु 7 जनवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। दिल्ली में जन्मीं बिपाशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की। बॉलीवुड में बिपाशा ने अपने करियर की शुरूआत साल 2001 में रिलीज फिल्म 'अजनबी' से की। इस फिल्म में बिपाशा के अपोजिट अक्षय कुमार थे। फिल्म में बिपाशा का किरदार ग्रे शेड्स लिए हुए था।
पहली ही फिल्म में अपने दमदार अभिनय से बिपाशा ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस फिल्म के लिए बिपाशा को फिल्म फेयर की ओर से डेब्यू पुरस्कार भी दिया गया।
साल 2002 में बिपाशा को विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म 'राज' में काम करने का अवसर मिला। थ्रिलर से भरपूर राज भी दर्शको को बेहद पसंद आयी साथ हीं बिपाशा अपने दमदार अभिनय के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित की गईं।
साल 2003 में रिलीज फिल्म जिस्म बिपाशा के करियर की मत्वपूर्ण फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म में बिपाशा ने एक बार फिर से नेगेटिव किरदार निभाया था। जिस्म में बिपाशा के अपोजिट जॉन अब्राहम थे। बिपाशा और जॉन की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया।
इस फिल्म की सफलता के बाद बिपाशा और जॉन की जोड़ी ने कई फिल्मों में साथ काम कर दर्शकों का मनोरंजन किया। बिपाशा ने साल 2016 में अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी कर ली। बिपाशा ने अपने सिने करियर में अबतक करीब 60 फिल्मों में काम किया है। हिंदी फिल्मों के अलावा बिपाशा ने तमिल, तेलगु और बंगला फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है।
Edited By : Ankit Piplodiya
WD Entertainment Desk
Publish Date: Sun, 07 Jan 2024 (11:05 IST)
Updated Date: Sun, 07 Jan 2024 (11:05 IST)