Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सलमान खान की 'मैंने प्यार किया' को ज़ीनत अमान ने इसलिए कहा था बचकानी फिल्म

हमें फॉलो करें सलमान खान की 'मैंने प्यार किया' को ज़ीनत अमान ने इसलिए कहा था बचकानी फिल्म

समय ताम्रकर

, शनिवार, 16 जनवरी 2021 (06:45 IST)
सलमान खान की 'मैंने प्यार किया' को ज़ीनत अमान ने इसलिए कहा था बचकानी फिल्म  : सूरज बड़जात्या ने सलमान खान को 'मैंने प्यार किया' के स्क्रीन टेस्ट के लिए बुलाया तो सलमान चाह रहे थे कि सूरज उन्हें इस टेस्ट में फेल कर दे क्योंकि तब तक उनकी मूवी 'बीवी हो तो ऐसी' रिलीज हो चुकी थी और उस फिल्म में सलमान को अपना काम बेहद खराब लगा था। सलमान नहीं चाहते थे कि सूरज उन पर करोड़ों रुपये लगाए और फिल्म असफल हो जाए। 
 
सूरज ने जब सलमान को सिलेक्ट कर लिया तो सलमान ने कहा कि कोई भी फैसला लेने के पहले वे 'बीवी हो तो ऐसी' देख कर आए, जिसमें सलमान का छोटा-सा रोल है। सूरज ने फिल्म देखी, लेकिन उन्होंने फैसला नहीं बदला। वे सलमान को लेकर ही 'मैंने प्यार किया' बनाना चाहते थे। 

webdunia

 
फिल्म बनकर जब तैयार हुई तो सलमान खान ने रिलीज के पहले फिल्म इंडस्ट्री के चुनिंदा लोगों को यह फिल्म दिखाई, जिनमें जीनत अमान भी शामिल थीं। फिल्म खत्म होने के 10 मिनट पहले सलमान खान सिनेमाघर के दरवाजे पर खड़े हो गए ताकि लोगों से प्रतिक्रिया ले सके। 
 
जैसे ही फिल्म खत्म हुई, दनदनाती ज़ीनत अमान थिएटर से बाहर निकलीं। वे तमतमाई हुई थीं। सलमान ने तुरंत पूछा, मैडम आपको फिल्म कैसी लगी? ज़ीनत ने जो दिल में था वो कह डाला। सलमान को कहा कि यह कैसी बचकानी फिल्म है जिसमें हीरोइन की एड़ी पर क्रीम लगाते हुए हीरो आंखें बंद कर लेता है। 
 
ज़ीनत ठहरी बिंदास महिला। इस तरह के सीन उनकी समझ से ही बाहर थे। बहरहाल, फिल्म रिलीज हुई और सुपरहिट रही। सलमान ने फिर पीछे मुड़ कर नहीं देखा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जंगल की यात्रा पर जाने से पहले जान लें ये 6 जरूरी बातें