करिश्मा और करीना से लेकर शमिता और शिल्पा तक बॉलीवुड की 5 बहन जोड़ियां, जो हमें सिबलिंग गोल्स देती हैं

WD Entertainment Desk
बुधवार, 24 जुलाई 2024 (07:02 IST)
सिनेमा कुछ परिवारों के खून में दौड़ता है, और ये प्रतिभाशाली बहनों की जोड़ी इसका सबूत है। यहां बॉलीवुड की कुछ बहन जोड़ियां हैं जो आपको ज़बर्दस्त सिबलिंग गोल्स देगी। ये स्टार बहनें उन सभी फैन्स का ध्यान आकर्षित करती हैं जो हर चीज को जानना पसंद करते हैं। डिंपल-सिंपल, तनूजा-नूतन जैसी कुछ बहनों की जोड़ियां पहले धूम मचा चुकी हैं, बात करते हैं आज की कुछ बहनों की जोड़ियों पर जो इस समय चर्चा में है।
 
करीना और करिश्मा कपूर
बेबो और लोलो एक मजबूत बंधन साझा करती हैं और बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा और सबसे प्रसिद्ध बहनों में से हैं। प्यार से कपूर बहनें कहलाने वाली करिश्मा और करीना बॉलीवुड की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से हैं। ये दोनों बॉलीवुड में अपने काम के लिए बेहद लोकप्रिय हैं। यह जोड़ी दशकों से अपने अभिनय से फिल्म उद्योग की सेवा कर रही है। जहां करिश्मा कपूर 80 और 90 के दशक की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं, वहीं उनकी बहन करीना ने मिलेनियम की शुरुआत से ही दर्शकों को आकर्षित किया है। दोनों बहनों ने हर शैली की फिल्मों में अपने अभिनय से अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया है।
 
शिल्पा शेट्टी - शमिता शेट्टी
शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे प्यारी बहनें हैं। फैमिली आउटिंग से लेकर एक-दूसरे के प्रोफेशनल मूव्स को सपोर्ट करने तक, दोनों हमेशा अपने प्यारे बॉन्ड के साथ सुर्खियां बटोरती हैं। जहां एक तरफ शमिता शेट्टी ने वाईआरएफ की मोहब्बतें के साथ करियर की शुरुआत से लेकर, रियालिटी शोज़ और हाल ही में अपनी फिल्म द टेनेंट के लिए शानदार रिव्यूज़ प्राप्त करने तक, अपने विविध काम के माध्यम से दर्शकों को प्रभावित किया है, वहीं दूसरी ओर, शिल्पा शेट्टी कई प्रतिभाओं वाली महिला हैं। एक प्रतिष्ठित नायिका जिसने न केवल अभिनय में खुद को साबित किया है बल्कि फिटनेस के प्रति अपनी जागरूकता के लिए भी जानी जाती है।
 
काजोल और तनीषा मुखर्जी
इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि दोनों अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में कितने व्यस्त हैं, मुखर्जी सिस्टर्स हमेशा अपने परिवार के फंक्शन और गेट-टुगेदर में मौजूद रहती हैं। दिवाली हो या दुर्गा पूजा, हर सुख-दुख में वे एक-दूसरे के साथ रहती हैं। काजोल और उनकी बहन तनीषा मुखर्जी सोशल मीडिया पर काफ़ी ऐक्टिव है। वे अक्सर अपने फैन्स के साथ अपनी कुछ मनमोहक क्लिक्स शेयर करते हैं।
 
मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा
मल्ला और अमू प्यार से एक-दूसरे की रीढ़ माने जाते हैं। अपने सोशल मीडिया के माध्यम से हमें अपडेटेड रखते हुए यह जोड़ी हर पब्लिक इवेंट में एक साथ देखी जाती है, चाहे वह मलाइका के जन्मदिन की पार्टी हो या लड़कियों की टाइम-आउट पार्टी। वे बोल्ड, स्ट्रॉंग और आत्मविश्वास से भरी बहने हैं जो अपने शरीर को टोंड और शेप में रखने के लिए एक साथ कठोर फिटनेस रूटीन से गुजरते हैं।
 
आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट
आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट काफी क्लोज बॉन्ड शेयर करती हैं। दोनों एक दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। वे अपनी स्पोंटेनियस गर्ल्स ट्रिप और शानदार छुट्टियों के लिए प्रसिद्ध हैं। वे इनसेप्रेबल बहनें हैं और उन्हें कई मौकों पर घूमते हुए देखे जा सकते है।
 
जान्हवी कपूर और खुशी कपूर
जान्हवी कपूर और खुशी कपूर एक बेहतरीन बॉन्ड शेयर करती हैं। उन्हें अक्सर कई मौकों पर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है। जहां जान्हवी कपूर पहले से ही बॉलीवुड में एक स्थापित अभिनेत्री हैं, वहीं छोटी बहन ख़ुशी ने अभी तक अपनी शुरुआत नहीं की है। बहन की जोड़ी को अक्सर शहर और उसके आसपास एक साथ स्पॉट किया जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'हैरी पॉटर' एक्ट्रेस एमा वॉटसन की ड्राइविंग पर 6 महीने का बैन, लाखों का जुर्माना भी लगा

गोल्ड स्म‍गलिंग केस में बुरी फंसी कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव, एक साल की हुई सजा

अहान पांडे-अनीत पड्डा के इंटीमेट सीन पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, सैयारा को मिला यह सर्टिफिकेट

रवि किशन को जान से मारना चाहते थे पिता, 17 साल की उम्र में छोड़ दिया था घर

ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में पलक तिवारी का सुपर सिजलिंग लुक, फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख