अभिनेता से राजनेता बिहारी बाबू का एक पैर यदि अभिनय के स्टुडियो में था तो दूसरा राजनीति के अखाड़े में। अस्सी के दशक में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली थी। अटल बिहारी बाजपेयी के मंत्रिमंडल में मंत्री भी रहे हैं। उनके मन में हमेशा एक इच्छा दबी रही कि अपने गृह प्रदेश बिहार के मुख्यमंत्री के सिंहासन पर उनकी ताजपोशी हो।
9 दिसम्बर 1941 को पटना में जन्म बिहारी बाबू के मुम्बई स्थित बंगले का नाम रामायण है। उनके बेटों का नाम लव-कुश है, जो फिल्मी दुनिया में पैर जमाने की कोशिश में लगे हुए हैं। अभिनेत्री पूनम से उनकी शादी हुई है, शादी के पहले रीना राय से उनके अफेयर के काफी चर्चे हुए थे।
बेटी सोनाक्षी की पहली फिल्म दबंग बॉक्स ऑफिस पर इतनी सफल रही कि वे देखते-देखते सितारा बन गई है। शत्रुघ्न सिन्हा को मध्यप्रदेश सरकार ने किशोर कुमार अलंकरण से सम्मानित भी किया है।