अर्जुन कपूर एक जोशीले अभिनेता : ऋषि कपूर

Webdunia
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता ऋषि कपूर का मानना है कि नवोदित अभिनेता अर्जुन कपूर एक जोशीले और काम के प्रति समर्पित अभिनेता हैं। जाने-माने फिल्मकार बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर ने पिछले वर्ष 'इश्कजादे' से अपने करियर की शुरुआत की थी।

PTI

अर्जुन कपूर की 17 मई को 'औरंगजेब' प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म में उन्होंने ऋषि कपूर के साथ अभिनय किया है। ऋषि कपूर ने कहा कि किसी भी कलाकार के मन में काम के प्रति समर्पण और जूनून दिखाई देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बात मुझे अर्जुन में दिखाई देती है। ऋषि कपूर ने कहा कि आज के युवा कलाकारों के साथ मुझे काम करने में बहुत खुशी होती है।

वे हमारा बहुत सम्मान करते हैं और काम के प्रति उनका जूनन दिखाई देता है। उल्लेखनीय है कि 'औरंगजेब' में ऋषि कपूर और अर्जुन कपूर के अलावा पाकिस्तानी अभिनेत्री सलमा आगा की पुत्री साशा आगा, मलयालम फिल्मों के मशहूर अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन, अमृता सिंह, सिकंदर खेर की भी मुख्य भूमिका है। औरंगजेब का निर्देशन अतुल सब्बरवाल कर रहे हैं जो उनकी पहली फिल्म है। साशा आगा की भी यह पहली फिल्म है। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Bigg Boss 19 की सबसे बोल्ड कंटेस्टेंट कुनिक्का सदानंद को 25 साल के लड़कों से आते हैं प्रपोज़ल

नेहा धूपिया का बड़ा खुलासा: शादी से पहले प्रेग्नेंसी पर उठे सवालों का दिया करारा जवाब

परिणीति चोपड़ा ने शेयर की सबसे बड़ी खुशखबरी, फैन्स बोले- आखिरकार गुड न्यूज

सच्‍चा प्‍यार मिला ही नहीं: Bigg Boss 19 प्रीमियर में सलमान खान का बड़ा खुलासा

Bigg Boss 19 का धमाकेदार आगाज़: सलमान खान के घर में पहुंचे ये 16 चौंकाने वाले चेहरे

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर