प्रियंका चोपड़ा का फॉर्मूला

Webdunia
IFM
सफल कलाकारों को रोजाना कई फिल्मों के प्रस्ताव मिलते हैं। सभी फिल्म करना संभव नहीं होता है। कुछ तो निर्माताओं को स्पष्ट रूप से ना कह देते हैं, कुछ कहानी या स्क्रिप्ट में दोष निकालते हैं या डेट्स नहीं होने का बहाना बनाते हैं। लेकिन प्रियंका चोपड़ा इस मामले में अलग नीति अपनाती हैं।

सूत्रों के मुताबिक कहानी पसंद नहीं आने पर प्रियंका निर्माता को ना कहने के बजाय इतनी ज्यादा रकम माँगती हैं कि निर्माता चुपचाप खिसक लेता है। और यदि निर्माता मान जाए तो भी फायदा हो जाता है। मार्केट रेट से बहुत ज्यादा कीमत प्रियंका को मिल जाती है।

प्रियंका ने इस नी‍ति पर चलते हुए पिछले दिनों संजय गढ़वी की फिल्म ‘7 डेज़ इन पेरिस’ को ठुकरा दिया। इस फिल्म में इमरान खान नायक हैं। आमिर की तर्ज पर उन्होंने स्क्रिप्ट में दखलअंदाजी करते हुए इतने बदलाव करवा दिए कि कैटरीना कैफ ने फिल्म छोड़ दी।

कैटरीना के हटने के बाद संजय गढ़वी प्रियंका के पास गए। फिल्म में हीरोइन को करने के लिए कुछ खास नहीं था। प्रियंका ने संजय को मना करने के बजाय फिल्म करने के बदले पाँच करोड़ रुपए माँग लिए। बेचारे संजय अब दूसरी नायिका की तलाश कर रहे हैं।

Show comments

बॉलीवुड हलचल

पाकिस्तानी सेलेब्स को 24 घंटे के अंदर फिर लगा झटका, भारत में दोबारा‍ बैन हुए सोशल मीडिया अकाउंट

राजकुमार कभी थे पुलिस सब इंस्पेक्टर, थाने में ही मिला था पहली फिल्म का ऑफर

जब सरोज खान ने मार दिया था शाहरुख खान को थप्पड़, दी थी यह सलाह

फोर मोर शॉट्स प्लीज के फाइनल सीजन का हुआ ऐलान, जल्द प्राइम वीडियो पर होगा रिलीज

रणबीर कपूर की 'रामायण' की पहली झलक इस दिन आएगी सामने

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म