Biodata Maker

120 बहादुर : रेजांग ला की 62वीं वर्षगांठ पर एक्सेल एंटरटेनमेंट ने दी वीरों को श्रद्धांजलि

WD Entertainment Desk
सोमवार, 18 नवंबर 2024 (15:13 IST)
रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट, ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज के साथ '120 बहादुर' को पेश करने के लिए उत्साहित हैं। यह फिल्म मेजर शैतान सिंह (पीवीसी) और चार्ली कंपनी, 13 कुमाऊं रेजिमेंट के सैनिकों की कहानी कहती हैं। 
 
यह मिलिट्री एक्शन फिल्म 1962 के इंडो-चाइना वॉर के दौरान की कहानी है और रेजांग ला की लड़ाई से प्रेरित है। यह फिल्म हमारे सैनिकों की बहादुरी, वीरता और बलिदान को दिखाई है। रेजांग ला की लड़ाई की 62वीं वर्षगांठ पर एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान अपनी जान देने वाले 120 बहादुर सैनिकों को सम्मानित करते हैं। 
 
 
उनकी आने वाली फिल्म 120 बहादुर, मेजर शैतान सिंह पीवीसी के नेतृत्व वाली 13 कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी के साहस को श्रद्धांजलि है। 18 नवंबर 1962 को लद्दाख की बर्फीली पहाड़ियों में चार्ली कंपनी के 120 सैनिक 3,000 से ज़्यादा चीनी सैनिकों के सामने डटे रहे। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Excel Entertainment (@excelmovies)

संख्या में कम होने और कड़ाके की ठंड का सामना करने के बावजूद, वे भारत की सीमा की रक्षा के लिए अपनी आखिरी सांस तक बहादुरी से लड़े। उनके साहस ने रेजांग ला को भारतीय सैन्य इतिहास में बलिदान और वीरता का प्रतीक बना दिया। रजनीश "राज़ी" घई के डायरेक्शन में बनी 120 बहादुर गुमनाम हीरोज़ की सच्ची कहानी को स्क्रीन पर लाती है। 
 
ये फिल्म मेजर शैतान सिंह और उनके सैनिकों की बहादुरी को उजागर करती है। इसका उद्देश्य है उनकी स्मृति को सम्मान देना और उनकी कहानी को नई पीढ़ी तक पहुंचाना, जो हमें उनके बलिदान और साहस की ताकत की याद दिलाती है।
 
रेजांग ला के वीर नायकों को समर्पित, 120 बहादुर एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज द्वारा निर्मित एक भावनात्मक श्रद्धांजलि है। उनकी बहादुरी की गाथा आज भी पूरे देश को प्रेरणा देती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

AskSRK सेशन : शाहरुख खान ने फैन को दी लड़की पटाने की टिप्स, सलमान खान के लिए कही दिल छू लेने वाली बात

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में आनेवाला है बड़ा लीप, स्मृति ईरानी रहेंगी शो का हिस्सा!

लाइमलाइट से दूर शाइनी अहूजा विदेश में बेच रहे कपड़े, रेप के आरोप ने खत्म कर दिया था करियर

शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा अस्पताल में भर्ती, दौड़े-दौड़े मां को देखने पहुंचीं एक्ट्रेस

Impostor Syndrome से पीड़ित हैं अनन्या पांडे, बताया क्या होता है इस बीमारी में

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख