Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

39 साल के रणवीर सिंह करेंगे 19 साल की एक्ट्रेस संग रोमांस! निभा चुकी हैं ऐश्वर्या राय के बचपन का रोल

हमें फॉलो करें 39 साल के रणवीर सिंह करेंगे 19 साल की एक्ट्रेस संग रोमांस! निभा चुकी हैं ऐश्वर्या राय के बचपन का रोल

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 5 अक्टूबर 2024 (12:38 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह एक प्यारी सी बेटी के पिता बने हैं। रणवीर हमेशा से ही अपने सुपर एनर्जेटिक अंदाज और दमदार एक्टिंग से फढंस का दिल जीत लेते हैं। वह जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह आदित्य धर की बिग बजट फिल्म में भी दिखेंगे।
 
इस एक्शन फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल भी नजर आएंगे। अब इस फिल्म को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है, जिसके बाद कई फैंस मेकर्स से नाराज भी हो गए हैं। खबर हैं कि इस फिल्म में 39 साल के रणवीर सिंह 19 साल की एक्ट्रेस सारा अर्जुन संग रोमांस करते दिखेंगे।
 
webdunia
खबरों के अनुसार फिल्म में सारा अर्जुन को रणवीर सिंह के साथ रोमांटिक लीड के रूप में कास्ट किया गया है। हालांकि किरदार के बारे में विवरण अभी गुप्त रखा गया है, लेकिन यह उनके करियर में एक महत्वपूर्ण कदम है। सारा अर्जुन ने साउथ की कई फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया है। 
 
इस खबर के सामने आने के बाद कई यूजर्स मेकर्स के खिलाफ नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, 'जब बैंड बाजा बारात रिलीज हुई थी तब सारा 5 साल की थीं।' एक अन्य ने लिखा, 39 साल का आदमी एक टीनएजर के साथ रोमांस करेगा। उन्होंने सोचा भी कैसे कि ये ठीक है।
 
बता दें कि सारा अर्जुन ने पोन्नियिनी सेलवन में ऐश्वर्या राय के बचपन का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह सलमान खान की 'जय हो' और तापसी पन्नू की 'सांड की आंख' में भी नजर आ चुकी हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लोडेड रिवॉल्वर के साथ अल सुबह क्या कर रहे थे गोविंदा, एक्टर ने बताया कैसे हुआ हादसा