'कभी खुशी कभी गम' के 20 साल, आलिया भट्ट ने करीना कपूर के किरदार 'पू' को किया रिक्रिएट

Webdunia
मंगलवार, 14 दिसंबर 2021 (16:59 IST)
Photo - Twitter
बॉलीवुड फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' को रिलीज हुए हाल ही में 20 साल पूरे हुए हैं। अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, रितिक रोशन, काजोल और करीना कपूर स्टारर इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया था।

 
फिल्म में करीना कपूर के 'पू' किरदार को बेहद पसंद किया गया था। हाल ही में आलिया भट्ट ने फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में करीना कपूर के किरदार को रिक्रिएट किया है। आलिया ने इस फिल्म के एक आइकॉनिक सीन को रिक्रिएट किया, जिसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया है।
 
इस वीडियो में आलिया भट्ट पू बनी हुई देखी जा सकती हैं। आलिया वीडियो में प्रॉम नाइट के लिए लड़के सेलेक्ट करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान वह सभी को रेटिंग दे रही हैं। सीन को रिक्रिएट करते समय आलिया कॉलेज के लड़कों को पॉइंट देती है। 
 
वीडियो में रणवीर सिंह, रितिक के अवतार में जो खड़े होते हैं और वह आलिया भट्ट को 2 नबंर देते हैं। करीना कपूर ने भी इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया और लिखा, 'पू से बेहतर कोई नहीं, केवल हमारे समय की सबसे अच्छी अभिनेता... मेरी प्यारी आलिया।'
 
बता दें कि धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' साल 2001 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म उस वक्त की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Anupamaa की राजनीति में एंट्री, BJP में शामिल हुईं रूपाली गांगुली

Heeramandi में इन पाकिस्तानी एक्टर्स को कास्ट करना चाहते थे भंसाली, बॉलीवुड की ये हसीनाएं भी थीं पहली पसंद

Heeramandi के सेट पर भंसाली ने अदिति राव हैदरी को रखा भूखा! एक्ट्रेस ने बताई वजह

रणबीर के बाद अब आलिया भट्ट भिड़ेंगी बॉबी देओल से, स्पाई फिल्म में करेंगी जबरदस्त एक्शन

Aamir Khan के माता-पिता नहीं चाहते थे एक्टर बने बेटा, कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख