15 साल पुराने मामले में शिल्पा शेट्टी को मिली बड़ी राहत, अश्लीलता फैलाने का लगा था आरोप

Webdunia
गुरुवार, 28 जुलाई 2022 (11:09 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अक्सर विवादों में घिरी रहती हैं। एक विवाद शिल्पा के पीछे बीते 15 सालों से पड़ा हुआ है। दरअसल, साल 2007 में हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेरे ने सबके सामने स्टेज पर शिल्पा को किस कर दिया था। इसके बाद उनपर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा था।

 
अब शिल्पा ने इस मामले में अपने खिलाफ दायर याचिका को खारिज करने की मांग करते हुए कोर्ट का रुख किया है। याचिका में शिल्पा ने दावा किया कि उनके खिलाफ आरोप ये है कि जब रिचर्ड गेरे ने उन्हें किस किस किया तो उन्होंने विरोध नहीं किया और इसलिए ये उन्हें साजिशकर्ता नहीं बनाता है।
 
मुम्बई की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने शिल्पा शेट्टी को इस मामले में सभी आरोपों से बरी कर दिया है। कोर्ट का कहना है कि अभिनत्री, हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेरे की हरकत की विक्टिम थीं। कोर्ट में पेश किए गए सबूतों से यह साबित नहीं होता है कि अभिनेत्री इसमें शामिल थीं। 
 
बता दें कि इस मामले में शिल्पा के खिलाफ राजस्थान में दो और गाजियाबाद में एक केस दर्ज करवाया गया था। केस दर्ज होने के दस साल बाद अभिनेत्री ने याचिका दायर कर इस केस को मुंबई में ट्रांसफर करने की अपील की थी। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

क्या है ADHD मेंटल डिसऑर्डर जिससे जूझ रही बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट

कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 का टाइटल ट्रैक रिलीज

भूल भुलैया 3 से लेकर पुष्पा 2 तक, साल 2024 के अंत में धमाका मचाएंगी ये फिल्में

वर्कआउट के दौरान रकुल प्रीत सिंह को लगी चोट, दर्द के बावजूद की फिल्म की शूटिंग

'कुछ कुछ होता है' में अंजलि का रोल नहीं करना चाहती थीं काजोल, करण जौहर से की थी यह डिमांड

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख