Publish Date: Wed, 24 Mar 2021 (18:02 IST)
Updated Date: Wed, 24 Mar 2021 (18:04 IST)
देश में कोरोना का प्रकोप फिर बढ़ गया है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा इस महामारी का असर देखने को मिल रहा है। बीते कुछ दिनों में कई सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। अब आमिर खान के बाद अब धर्मेंद्र के स्टाफ कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं।
खबरों के अनुसार धर्मेंद्र के जुहू स्थित बंगले पर तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैंl बताया जा रहा है कि सभी सावधानियां बरती गई थी। इसके अलावा देओल परिवार भी काफी सतर्क रहता है। कोरोना की दूसरी लहर काफी संदेहजनक है और सभी प्रकार के नियमों का उल्लंघन कर रही है।
खबरों के अनुसार सूत्र ने बताया, जो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। वह जल्द ठीक हो जाए। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उनके आसपास के लोगों में या ना फैले। धर्मेंद्र ने सभी प्रकार का सावधानी बरती हुई है। उन्होंने कोरोना से प्रभावित स्टाफ को आइसोलेट कर दिया है। उनका ध्यान रखा जा रहा है। धर्मेंद्र कई महीनों से लोनावला में अपने फॉर्म हाउस पर थे लेकिन इन दिनों वह मुंबई में है।
खबरों के अनुसार धर्मेंद्र ने कहा, मैंने अपना वैक्सीनेशन करवा लिया था, मैं ठीक हूं। हालांकि मैंने अपना कोरोना का टेस्ट फिर से करवाया है। शाम तक रिपोर्ट आ जाएगी।
बता दें कि बीते दिनों धर्मेंद्र ने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगवाया था। वैक्सीन लगने के बाद उन्होंने लोगों को भी कोरोना की डोज लगवाने और नियमों का पालन करने की अपील की थी।