300 करोड़ होगा मधु मेंटाना की 'रामायण' का बजट, रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण आएंगे नजर!

Webdunia
शुक्रवार, 29 जनवरी 2021 (15:08 IST)
फिल्म इंडस्ट्री में महाकाव्य रामायण पर कई फिल्में बना चुकी है। फिल्म निर्माताओं ने अपनी-अपनी तरह से रामायण को पर्दे पर पेश किया है। अब निर्माता मधु मेंटाना 'रामायण' पर एक बिग बजट फिल्म बनाने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार मधु मेंटाना ने 'रामायण' पर 300 करोड़ रुपए की फिल्म बनाने का फैसला किया है।

 
बताया जा रहा है कि मेकर्स ने फिल्म की कास्ट भी फाइनल कर ली है। फिल्म में रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। भगवान राम के रोल के लिए रितिक रोशन को चुना गया है, वहीं माता सीता के रोल में दीपिका को लेने की तैयारी है।

मधु मेंटाना की 'रामायण' का निर्देशन नितीश तिवारी करेंगे, जिन्होंने 'दंगल' जैसी सुपरहिट फिल्म का निर्माण किया था। खबरों के अनुसार मधु मेंटाना ने हाल में ही अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी और विकास बहल से फैंटम फिल्म्स की हिस्सेदारी खरीदी है और अब वो बैनर को अकेले ही चलाएंगे। 'रामायण' उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसे वो इसी बैनर के अंतर्गत बनाएंगे। 
 
मधु मेंटाना 'रामायण' को 3डी में बनाएंगे, जिसका बजट लगभग 300 करोड़ रुपए होगा। मधु मेंटाना ने कुछ रिसर्च स्कॉलर्स को 'रामायण' पर रिसर्च करने का काम दिया है, जो फिल्म की स्क्रिप्ट बनाने में मदद करेंगे। मधु मेंटाना 'रामायण' को दो भागों में रिलीज करने की सोच रहे हैं। यह बहुत बड़ा महाकाव्य है, जिसे एक फिल्म में समेटना आसान नहीं है, जिस कारण मधु ने दो भागों में रामायण की कहानी को पर्दे पर पेश करने का फैसला किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Anupamaa की राजनीति में एंट्री, BJP में शामिल हुईं रूपाली गांगुली

Heeramandi में इन पाकिस्तानी एक्टर्स को कास्ट करना चाहते थे भंसाली, बॉलीवुड की ये हसीनाएं भी थीं पहली पसंद

Heeramandi के सेट पर भंसाली ने अदिति राव हैदरी को रखा भूखा! एक्ट्रेस ने बताई वजह

रणबीर के बाद अब आलिया भट्ट भिड़ेंगी बॉबी देओल से, स्पाई फिल्म में करेंगी जबरदस्त एक्शन

Aamir Khan के माता-पिता नहीं चाहते थे एक्टर बने बेटा, कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख