Hanuman Chalisa

करिश्मा कपूर दोबारा करने जा रही हैं शादी!

Webdunia
करिश्मा कपूर द्वारा एक बार फिर शादी करने की खबरें हवा में तैर रही हैं। सभी जानते हैं कि उनकी अपने पति संजय कपूर से नहीं बनी। संजय नई दिल्ली में रहते थे और करिश्मा मुंबई में। अब तो तलाक लेने का काम भी शुरू हो चुका है।

सूत्र बताते हैं कि करिश्मा के जीवन में संदीप लोणार नामक एक शख्स ने एंट्री ली है। इनका हाल भी करिश्मा जैसा ही है। शादीशुदा हैं, दो बेटियां हैं, लेकिन जीवनसाथी से नहीं बन रही हैं। वे अपनी पत्नी से छुटकारा पाना चाहते हैं।

कौन है संदीप और कैसे हुई मुलाकात... अगले पेज पर

PR


संदीप एक फार्मासूटिकल कंपनी के सीईओ हैं। एक पार्टी में उनकी मुलाकात करिश्मा से हुई। मुलाकात दोस्ती में तब्दील हुई और दोस्ती को प्यार में बदलने में ज्यादा देर नहीं लगी। दोनों को लग रहा है कि वे साथ रह सकते हैं इसलिए शादी करने की उनकी ख्वाहिश हैं। लेकिन इसके पहले दोनों को अपने वर्तमान पति/पत्नी से कानूनी रूप से अलग होना होगा। सूत्र बताते हैं कि दोनों अपने रिश्ते के प्रति गंभीर है। हाल ही में करिश्मा का जन्मदिन (25 जून) पर भी दोनों साथ थे। यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो वर्ष के अंत तक दोनों शादी कर सकते हैं।

करिश्मा कपूर ने पहली शादी 2003 में संजय कपूर से की। थोड़े ही समय बाद से उनके वैवाहिक जीवन की परेशानियां सुर्खियां बटोर रही थीं। करिश्मा का कहना था कि संजय उनके प्रति वफादार नहीं हैं। शादी के बाद वे दिल्ली सोशलाइट प्रिया चटवाल ​​के साथ विवाहेतर संबंध में थे। करिश्मा और उसके परिवार के प्रयासों के बाद भी उन्होंने प्रिया के साथ अपने रिश्ते को जारी रखा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Welcome To The Jungle बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 100 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर

40 साल की शादी पर सुनीता आहूजा का सबसे बड़ा खुलासा: बोलीं- हीरो हैं... क्या कर सकते हैं, फिर गोविंदा पर कही ऐसी बात जिसने मचा दिया बवाल

Yash की 'Toxic' में लेडीज गैंग में इन 5 हसीनाओं ने मचाया गदर, चेतावनी- बच्चे और कमजोर दिल वाले दूर रहें

रोनाल्डो से प्यार, लेकिन सपोर्ट मेसी को: उर्वशी रौतेला के बयान ने मचाया बवाल, 10 लाख रुपये का लुक बना चर्चा का विषय

धुरंधर की रिकॉर्डतोड़ सफलता के बाद रणवीर सिंह का अगला मिशन 'प्रलय', 300 करोड़ की इस फिल्म से दर्शकों की उम्मीदें सातवें आसमान पर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका