Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आमिर खान की बेटी इरा ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस का किया खुलासा, इस शख्स को कर रही हैं डेट

हमें फॉलो करें आमिर खान की बेटी इरा ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस का किया खुलासा, इस शख्स को कर रही हैं डेट
Photo : Instagram
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी इरा खान उन स्टार किड्स में से एक है जो लाइम लाइट से बेहद दूर रहती हैं। वे बहुत कम बार आमिर के साथ किसी बॉलीवुड इवेंट में दिखाई दी है। लेकिन इरा अक्सर अपनी तस्वीरों के चलते सुर्खियों में आ जाती हैं। 
 
webdunia
Photo : Instagram
हाल ही में सोशल मीडिया पर इरा की कई सारी तस्वीरें वायरल होने लगी थी जिसमें वो अपने एक मेल फ्रेंड के साथ नजर आईं। इस शख्स को देखकर फैंस सवाल करने लगे कि कहीं इरा उन्हें डेट तो नहीं कर रही? हाल ही में एक फैन ने इंस्टाग्राम पर इरा से सवाल किया कि क्या वो रिलेशनशिप में हैं? 
 
webdunia
इरा खान ने अपने रिलेशनशिप स्टेट्स का खुलासा किया है। इस फोटो में इरा अपने फ्रेंड को हग करती हुईं नजर आईं। इस शख्स का नाम है मिशाल कृपलानी। इरा ने अपने इस पोस्ट से इस बात को कन्फर्म कर दिया कि वो मिशाल को डेट कर रही हैं।
 
मिशाल एक आर्टिस्ट हैं जिन्होंने म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है। इरा और मिशाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे के साथ कई सारी फोटोज शेयर भी शेयर की हैं जिसमें इन दोनों की बॉन्डिंग भी देखी जा सकती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गेमओवर सहित 7 फिल्में रिलीज होंगी इस शुक्रवार