बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का तीसरा दिन?

Webdunia
रविवार, 14 अगस्त 2022 (14:45 IST)
आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' के इस आधिकारिक रीमेक को पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर निराशा हाथ लगी है। 

 
आमिर खान और करीना कपूर जैसे सुपरस्टार होने के बावजूद फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' पहले दिन मात्र 11.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन ही कर पाई। दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में और भी गिरावट देखने को मिली। फिल्म ने दूसरे दिन महज 7.26 करोड़ का कलेक्शन किया।
 
वहीं अब 'लाल सिंह चड्ढा' का तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है। तीसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में थोड़ा उछाल देखने को मिला है। फिल्म ने 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का अब तक टोटल कलेक्शन 27.96 करोड़ हो गया है।
 
फिल्म के बजट के हिसाब से यह फिल्म फ्लॉप साबित हो गई है। इस फिल्म के जरिए आमिर ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज के पहले ही विरोध का सामना कर रही थी। जिसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर दिख रहा है।
 
बता दें कि 'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड की ऑस्कर विनिंग फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का हिन्दी रीमेक है। फिल्म में आमिर के अलावा करीना कपूर, मोना सिंह और नागा चैतन्य अहम किरदार में हैं। इस फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बैटल ऑफ गलवान में हुई चित्रागंदा सिंह की एंट्री, पहली बार सलमान खान संग शेयर करेंगी स्क्रीन

प्राइम वीडियो पर हुआ 'जीरो से रिस्टार्ट' का ग्लोबल प्रीमियर, दिखेगा विधु विनोद चोपड़ा की जिंदगी और सिनेमा का अनकहा सफर

कौन हैं असम की अर्चिता फुकन? अमेरिकी एडल्ड स्टार संग तस्वीर शेयर करके मचाई सनसनी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर का सड़ी-गली हालत में मिला था शव, पिता ने डेड बॉडी लेने से किया इंकार

29 सेलेब्स पर ईडी ने कसा शिकंजा, सट्टेबाजी एप्स को प्रमोट करने का लगा आरोप

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख