Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Saturday, 26 April 2025
webdunia

विवादों में फंसी आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान', लगा यह आरोप

Advertiesment
हमें फॉलो करें Aamir Khan
, बुधवार, 3 मार्च 2021 (13:19 IST)
साल 2018 में बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आमिर के साथ अमिताभ बच्चन और फातिमा सना शेख ने काम किया था। फिल्म को आमिर ने पूरी मेहनत और लगन के साथ बनाया था, लेकिन फिल्म ने बड़े पर्दे पर कोई खास पहचान नहीं बनाई और असफल रही।

 
खास बात ये है कि अब यह फिल्म मुसीबतों में पड़ती नजर आ रही हैं। इस पर जाति विशेष की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगता नजर आ रहा है। दरअसल, जौनपुर में 'ठग्स ऑफ हिदोंस्तान' फिल्म पर केस दर्ज किया गया है। 
 
webdunia
फिल्म पर मल्लाह जाति को फिरंगी व ठग जैसे शब्द से अपमानित किए जाने का आरोप लगा है। अब इस मामले में आमिर खान, आदित्य चोपड़ा सहित 4 लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। इस मामले पर 8 अप्रैल को सुनवाई होगी। इस पूरे मामले पर आमिर खान की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

वहीं आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में सलमान खान और शाहरुख खान कैमियो रोल में नजर आएंगे। ये दोनों सुपरस्टारर्स अपनी फिल्मों के मशहूर किरदारों में दिखाई देने वाले हैं। सलमान प्रेम के किरदार में नजर आएंगे तो वहीं शाहरुख अपने आईकॉनिक रोल राज के किरदार में फिल्म में एंट्री लेंगे। 
 
आमिर खान को लेकर एक और खबर सामने आ रही है कि उन्होंने अपनी ड्रीम फिल्म महाभारत अभी न बनाने का फैसला लिया है। उनका कहना है कि ये अभी सही वक्त नही है। बताया जा रहा है कि आमिर महाभारत को लेकर खड़े होने वाले विवादों से बचने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बड़ी खबर, तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप के यहां इनकम टैक्स का छापा