Hanuman Chalisa

एक्टिंग से ब्रेक लेने के बाद आमिर खान पहुंचे नेपाल, काठमांडू में लगाएंगे ध्यान

WD Entertainment Desk
सोमवार, 8 मई 2023 (10:35 IST)
Aamir Khan In Nepal : बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने लंबे समय बाद फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से बड़े पर्दे पर कमबैक किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई। इस फिल्म की असफलता के बाद आमिर ने दोबारा एक्टिंग से ब्रेक लेने का ऐलान कर दिया था। हालांकि वह अक्सर किसी इवेंट या शोज में नजर आते रहते हैं। 

 
वहीं अब खबरों के अनुसार आमिर खान नेपाल के काठमांडू पहुंचे गए हैं। यहां वो एक मेडिटेशन कोर्स का हिस्सा बनने वाले हैं। खबरों के अनुसार आमिर खान नेपाल की राजधानी काठमांडू के बुधानिलकंठा में नेपाल विपश्यना सेंटर में ठहरेंगे। यहां आमिर खान 11 दिन बिताएंगे, इस दौरान वह 10 दिनों का मेडिटेशन कोर्स भी पूरा करेंगे।
 
हालांकि इस बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज़ के बाद, आमिर ने घोषणा की थी कि वह फिल्मों से ब्रेक लेंगे और पूरी तरह से फिल्मों के प्रोडक्शन पर ध्यान फोकस करेंगे। 
 
आमिर खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म 'चैंपियंस' को प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह स्पेनिश फिल्म 'चैंपियंस' का हिंदी रीमके है। पहले खबरें आई थी की आमिर इस फिल्म में एक्टिंग भी करेंगे। हालांकि बाद में उन्होंने इस फिल्म को बतौर एक्टर छोड़ दिया था। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

13 साल बाद भी नैना तलवार के डायलॉग्स का जादू है बरकरार, पढ़ें दीपिका पादुकोण की आइकॉनिक लाइंस

'गुल्लक 5' से क्यों आउट हुए 'अन्नू भैया' वैभव राज गुप्ता, जानिए कारण!

यौन उत्पीड़न मामले में घिरे 'धुरंधर' के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे, POSH कमेटी ने पाया दोषी

प्राइम वीडियो ने किया इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर सीरीज 'राख' का ऐलान, इस दिन होगा प्रीमियर

विवादों के बीच भी रणवीर सिंह का जलवा कायम! सुपरस्टार के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स ने बढ़ाया एक्साइटमेंट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख