Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आमिर खान के किरण से अलग होने के फैसले पर फातिमा सना शेख को सोशल मीडिया पर मिली बधाई

हमें फॉलो करें आमिर खान के किरण से अलग होने के फैसले पर फातिमा सना शेख को सोशल मीडिया पर मिली बधाई
, शनिवार, 3 जुलाई 2021 (18:53 IST)
3 जुलाई की सुबह आमिर खान ने यह कह कर सनसनी फैला दी कि वे अपनी दूसरी पत्नी किरण राव से शादी खत्म करने जा रहे हैं। अलग होने का दोनों ने मिलाजुला फैसला ले लिया है और तलाक की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। बेटे आजाद की परवरिश मिल कर करते रहेंगे। आमिर के इस फैसले पर ताज्जुब इसलिए हुआ कि किसी को भनक नहीं लगी कि आमिर और किरण के बीच कुछ अनबन चल रही है। बॉलीवुड की खबर सूंघने वाले खबरची भी सोते रह गए क्योंकि आमिर और किरण को तो आदर्श जोड़ी माना जाता था। 15 साल से दोनों की शादी टिकी हुई थी। 

webdunia

 
आमिर के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने हैरानी जताई तो मीम्स भी बने और आमिर की तीसरी बीवी की खोज शुरू हो गई। कुछ उत्साहीलाल ने तो फातिमा सना शेख को एडवांस में बधाई देते हुए उन्हें आमिर की तीसरी बीवी बता दिया। कुछ लोगों का कहना है कि फातिमा के कारण ही आमिर और किरण में तलाक हुआ है। बहरहाल, ये सोशल मीडिया की बातें हैं। 

webdunia
 
दंगल फिल्म में आमिर और फातिमा ने साथ काम किया था, तब से दोनों की नज‍दीकियों की खुसर-पुसर शुरू हो गई थी। फातिमा इस तरह की बातों से नाराज हो गई थीं। उन्होंने इस तरह की चर्चाओं की आग पर यह कह कर पानी डाला कि आमिर तो उनके मार्गदर्शक हैं। 

webdunia

 
इसी बीच एक बड़ी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' फातिमा सना को मिल गई। सभी चौंक गए। आमिर खान, अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ जैसे सितारों के बीच इस मूवी में फातिमा को एंट्री कैसे मिल गई? इसके पीछे आमिर का हाथ माना गया। फातिमा इन बातों का खंडन करती रहीं और हार कर इनको इग्नोर कर दिया। लेकिन इन अंगारों ने फिर आग पकड़ ली जब आमिर ने किरण से तलाक की बात कह दी। 
 
सच्चाई तो आमिर और फातिमा ही जानते हैं। फातिमा ने तो इस बात को नकार दिया है, इसलिए अभी तो इस पर अफवाह का ही ठप्पा लगा हुआ है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'पंच बीट सीजन 2' के कलाकारों को याद आए अपने स्कूल के दिन, शेयर की पुरानी यादें