आमिर खान ने 'द कश्मीर फाइल्स' पर दिया रिएक्शन, बोले- हर हिंदुस्तानी को देखनी चाहिए...

Webdunia
सोमवार, 21 मार्च 2022 (11:01 IST)
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। फिल्म ने कमाई के कई सारे रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए हैं। हर जगह इस फिल्म की चर्चा हो रही है। लोग फिल्म की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। सेलेब्स भी 'द कश्मीर फाइल्स' देखकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। 

 
अब आमिर खान ने इस फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। दिल्ली में फिल्म 'आरआरआर' के प्रमोशन के दौरान जब आमिर खान से 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने दिल खोलकर अपना पक्ष रखा। आमिर खान ने कहा कि हर एक हिंदुस्तानी को ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए।
 

आमिर खान ने बताया कि उन्होंने अभी 'द कश्मीर फाइल्स' नही देखी है, लेकिन जल्द ही इसे देखेंगे। एक्टर ने कहा, ये इतिहास का एक ऐसा हिस्सा है जिससे हमारा दिल दुखता है। कश्मीर में जो कश्मीरी पंडितों के साथ हुआ है वो बहुत दुख की बात है। 
 
उन्होंने कहा, ऐसे एक टॉपिक पर जो फिल्म बनी है। हर हिंदुस्तानी को ये जरूर देखना चाहिए और हर हिंदुस्तानी को याद करना चाहिए कि एक इंसान पर जब अत्याचार होता है तो क्या बीतती है। इस फिल्म ने उन सभी लोगों की भावनाओं को छुआ है जो मानवता में विश्वास करते हैं और यह अद्भुत है, इसलिए मैं फिल्म जरूर देखूंगा।
 
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। कश्मीरी पंडितों पर बनी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म साल 1990 में कश्मीर में हुए नरसंहार और उस दौरान हुई राजनीति को दिखाती है। इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी और पुनीत इस्सर जैसे कलाकार हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

टाइगर श्रॉफ की बागी 4 पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, लगाए गए 23 कट्स, मिला यह सर्टिफिकेट

प्रभास ने की अनुष्का शेट्टी की क्राइम ड्रामा फिल्म घाटी के ट्रेलर की सराहना, लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट

कांतारा : चैप्टर 1 के एक्शन डायरेक्टर ने ‍किया खुलासा, बिना बॉडी डबल ऋषभ शेट्टी ने किए खतरनाक स्टंट

पल्लवी जोशी ने खोले द बंगाल फाइल्स को लेकर राज, बताया कैसे आया फिल्म बनाने का आइडिया

ऋषि कपूर ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में रखा था कदम, बॉबी फिल्म के लिए खरीदा था अवॉर्ड

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख