Dharma Sangrah

'आशिकी 2' के लिए आदित्य रॉय कपूर नहीं यह एक्टर था पहली पसंद

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024 (17:37 IST)
Film Aashiqui 2: मोहित सुरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'आशिकी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया था। 26 अप्रैल 2013 को रिलीज हुई इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आए थे। यह फिल्म साल 1990 में रिलीज हुई 'आशिकी' का सीक्वल थी।
 
'आशिकी 2' से आदित्य रॉय कपूर के करियर में नया मोड़ आ गया था। 18 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 109 करोड़ का कलेक्शन किया था। पहली फिल्म की तरह इसके गाने भी जबरदस्त हिट रहे थे। लेकिन क्या आप जानते हैं इस फिल्म के लिए आदित्य रॉय कपूर पहली पसंद नहीं थे।
 
'आशिकी 2' के लिए इमरान हाशमी मेकर्स की पहली पसंद थे। इस बात का खुलासा खुद इमरान हाशमी ने किया था। एक इंटरव्यू के दौरान इमरान हाशमी ने कहा था, मोहित ने आशिकी 2 के लिए सबसे पहले मुझसे संपर्क किया और मैंने इस मूवी की कहानी सुनी और मुझे लगा कि ये किसी नए एक्टर के लिए सही रहेगा। 
 
इमरान ने कहा था, कुछ ऐसे कलाकार जिनकी पहचान लोगों के बीच कम है और फिल्म के हिसाब से एक नई जोड़ी इसके लिए एक दम फिट रहेगी। मुझे उन फिल्मों का कभी पछतावा नहीं है जो मैंने नहीं कीं। शुरुआत में वे मेरे लिए कभी बने ही नहीं थे।
 
बता दें कि मोहित सूरी के साथ इमरान हाशमी ने 6 फिल्मों में काम किया है, जिसमें जहर, कलयुग, आवारापन, राज द मिस्ट्री, क्रुक और मर्डर 2 शामिल है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

स्मृति मंधाना के पिता की अस्पताल से छुट्टी, पलाश मुच्छल संग चैट वायरल होने के बाद मैरी डी'कोस्टा ने दी सफाई, बोलीं- मैं वो कोरियोग्राफर नहीं..

पंजाब की ऐश्वर्या राय हिमांशी खुराना को पिता बनाना चाहते थे नर्स, ठुकराई थी हेट स्टोरी 4

वो मेरे लिए बहुत कुछ थे..., प्रार्थना सभा से पहले धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी, शेयर की कई अनसीन तस्वीरें

34 साल की हुईं उतरन फेम टीना दत्ता, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

मुमताज़ का दर्दभरा खुलासा: “धर्मेंद्र जी से आखिरी बार मिलना चाहती थी… पर मिल नहीं पाई”

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख