Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आशिकी 3 का टीजर हुआ रिलीज, साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला संग रोमांस करते दिखेंगे कार्तिक आर्यन

Advertiesment
हमें फॉलो करें Aashiqui 3 Movie Teaser

WD Entertainment Desk

, रविवार, 16 फ़रवरी 2025 (11:29 IST)
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म 'आशिकी 3' बीते काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में कार्तिक के साथ तृप्ति डिमरी नजर आने वाली थीं। लेकिन बाद में वह इस फिल्म से आउट हो गई और 'आशिकी 3' भी ठंडे बस्ते में चली गई। 
 
वहीं अब 'आशिकी 3' का पहला टीजर रिलीज हो गया है। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म की लीड एक्ट्रेस के नाम का भी ऐलान कर दिया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला रोमांस करती नजर आने वाली हैं। 
 
टीजर की शुरुआत कार्तिक आर्यन के लंब बालों और दाढ़ी वाले इंटेंस लुक के साथ होती हैं। उनके हाथ में गिटार हैं और वो आशिकी मूवी का हिट गाना 'तू मेरी जिंदगी है' गाते नजर आ रहे हैं। टीजर में श्रीलीला की झलक दिखाई गई है। टीजर में कार्तिक और श्रीलीला का रोमांटिक अंदाज भी देखने को मिल रहा है। 
 
टीजर के आखिरी में बताया गया है कि 'आशिकी 3' दिवाली 2025 के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु करने वाले हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जब अभिषेक बच्चन ने काट दिए थे बहन श्वेता के बाल, इस तरह जाती थीं स्कूल