Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कहां कहां से गुजर गया की रिलीज को 44 साल पूरे, अनिल कपूर ने मार्लन ब्रैंडो-जेम्स डीन के प्रभाव को दर्शाया

Advertiesment
film kahan kahan se guzar gaya
मेगास्टार अनिल कपूर ने अपनी सिनेमाई यात्रा की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि, 'कहां कहां से गुजर गया' के 44 साल पूरे होने का वर्षगांठ मनाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। यह फिल्म, जिसे प्रसिद्ध एम.एस. सत्यु ने निर्देशित किया है। 
 
एमएस सत्यु, अनिल कपूर के करियर में एक विशेष स्थान रखते हैं, जो उनके शुरुआती प्रस्तुतियों में से एक है। जिसने इंडस्ट्री में उनकी शानदार यात्रा के लिए नींव तैयार किया।
 
 
अपनी हार्दिक पोस्ट में, अनिल कपूर ने हॉलीवुड के दिग्गज मार्लन ब्रैंडो और जेम्स डीन को श्रद्धांजलि देते हुए उन प्रेरणाओं को दर्शाया, जिन्होंने उनकी कला को आकार दिया। उन्होंने फिल्म के पीछे की शानदार टीम को भी आभार व्यक्त किया, जिसमें सिनेमैटोग्राफर ईशान आर्य और प्रतिष्ठित फोटोग्राफर नेमाई घोष शामिल हैं, जिन्होंने सेट पर अविस्मरणीय पलों को कैमरा में कैद किया।
 
अनिल कपूर ने अपने विचार साझा करते हुए लिखा, जब मैंने एक अभिनेता के रूप में प्रशिक्षण शुरू किया, तो मैंने 'ए स्ट्रीटकार नेम्ड डिज़ायर' में मार्लन ब्रैंडो और 'रेबेल विदाउट ए कॉज़' में जेम्स डीन से प्रेरणा ली। उनकी उपस्थिति हमेशा मेरे दिमाग में - मार्गदर्शन करने वाली, प्रभावित करने वाली, प्रेरणादायक रहती थी। वे हमेशा मेरे लिए प्रशंसा का स्रोत रहे हैं।
 
उन्होंने लिखा, प्रसिद्ध एम.एस. सथ्यू द्वारा निर्देशित, ईशान आर्य की शानदार सिनेमैटोग्राफी और प्रतिष्ठित नेमाई घोष द्वारा कैप्चर किए गए अविस्मरणीय क्षणों के साथ। इस यात्रा का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।
 
प्रशंसकों और इंडस्ट्री जगत के साथियों ने अनिल कपूर की अविश्वसनीय यात्रा के लिए अपना प्यार और प्रशंसा व्यक्त की, और उनके सिनेमा के प्रति समर्पण और जुनून की सराहना की। अब, दर्शकों को उनकी आगामी फिल्म सूबेदार का बेसब्री से इंतजार है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

छावा में कवि कलश का किरदार निभाने के लिए विनीत कुमार सिंह ने की 11 महीने की कठिन ट्रेनिंग