Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रुसलान से आयुष शर्मा का खतरनाक लुक आया सामने, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का टीजर

हमें फॉलो करें रुसलान से आयुष शर्मा का खतरनाक लुक आया सामने, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का टीजर

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 9 मार्च 2024 (17:42 IST)
Movie Ruslaan Poster: बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा ने साल 2018 में फिल्म 'लवयात्री' से इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद वह 2021 में रिलीज सलमान खान निर्मित फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में नजर आए थे। आयुष अब एक्शन थ्रिलर फिल्म 'रुसलान' में नजर आने वाले हैं। 
 
'रुसलान' को लेकर आयुष शर्मा बीते काफी समय से सुर्खियों में हैं। वहीं अब आयुष शर्मा ने इस फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में आयुष काफी खतरनाक लुक में नजर आ रहे हैं। उनकी आंखों में गुस्से के साथ साहस और निडरता भी दिख रही हैं। 
 
पोस्टर शेयर करते हुए आयुष शर्मा ने फिल्म के टीजर की रिलीज डेट भी बताई है। उन्होंने लिखा, हारने का खौफ नहीं है, मेरी गन और गिटार के साथ, बस दुनिया जीतने का जोश है। तूफान की तरह नहीं..., तूफान ही हूं मैं। रुसलान का टीजर 12 मार्च 2024 को रिलीज होगा। 
 
करण बुटानी के निर्देशन में बनी 'रुसलान' 26 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सुश्री मिश्रा और जगपति बाबू की भी अहम भूमिका है।
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कार्तिक आर्यन ने शुरू की भूल भुलैया 3 की शूटिंग, बताया करियर की सबसे बड़ी फिल्म